Cli

कौन कर रहा था टाइगर श्रॉफ के घर की रेकी? ₹1000 और Google से खुले खौफनाक राज़!

Uncategorized

[संगीत] बॉलीवुड की बड़ी सितारों की चमकती हुई दुनिया के पीछे कुछ ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी सेलिब्रिटीज की सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए। टाइगर श्रॉफ के घर को लेकर दूसरे बड़े एक्टर और उनके घर तक आखिर क्या चल रहा है? जांच में जो सामने आया है उसने हर किसी को हिला दिया है।

आरोपियों ने कथित तौर पर सिर्फ ₹1000 देकर ऑटो चालकों की मदद ली और Google के जरिए सितारों के घर तक पहुंचने की जानकारी जुटाई। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ जिसने जांच को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। दरअसल टाइगर श्रोफ से जुड़े फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच जा के दौरान कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो आरोपियों ने मुंबई में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर की कथित तौर पर रेकी की थी। इसके लिए वह ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे और करीब ₹1000 तक देने की बात सामने आई।

आरोपी मुंबई आने के बाद अंधेरी के एक होटल में रुके थे। इसके बाद वो ऑटो चालकों को कहते थे कि वह शहर में नए हैं और बड़े फिल्मी सितारों के घर देखना चाहते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान वह किन-किन जगहों की जानकारी जुटाने गए थे और उनका मकसद क्या था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हर बार ऑटो चालकों पर ही निर्भर नहीं रहते थे। वह Google पर भी एक्टर्स के घर का पता खोजते थे और वहां पहुंचने के लिए ऑटो की मदद लेते थे। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या किसी खास सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने की योजना थी या फिर नहीं।

इस मामले में एक और अहम अपडेट सामने आया। क्राइम ब्रांच ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता यानी बीएएनएस की धारा 111 भी जोड़ी है जो संगठित अपराध से संबंधित है। हालांकि इससे अपने आप में यह तय नहीं होता कि आरोपियों पर मकोका भी लगाया जाएगा। इसके लिए कानूनी शर्तें और जांच में सामने आए जो तथ्य हैं उन्हें देखना होगा। फिलहाल पुलिस उनके संपर्कों और कथित तरीकी से जुड़े पूरे मामले की साजिश की जांच कर रही है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ जो चीजें सामने आई हैं, वह अदालत में अब साबित होंगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मामला टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग तक ही रुक जाता है? या जांच में कुछ और कड़ियां सामने आएंगी। आने वाले दिनों में पुलिस की जांच इस केस की पूरी तस्वीर साफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *