Cli

भूख की वजह से हुआ इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन? नाम जानकर चौंक जाएंगे!

Uncategorized

बॉलीवुड की चमकती दुनिया को देखकर अक्सर लगता है कि यहां सितारों की जिंदगी हमेशा ऐशो आराम और शहरत से भरी रहती होगी। लेकिन ऐसा हर वक्त नहीं होता है। अब आप खुद ही सोचिए कि जिस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर कभी पूरा जमाना फिदा था। जिसके हेयर स्टाइल की लड़कियां तक कॉपी किया करती थी और जिसने एक दौर में बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन को शेयर किया उसके आखिरी दिन शानदार होने के बजाय बेहद दर्दनाक रहे।

जी हां, यह कहानी है अपने दौर की बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस साधना शिव दसानी की। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने महज ₹1 से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। देखते ही देखते बड़े पर्दे की स्टार बन गई। उनके नाम पर एक हेयर कट मशहूर हो गया और आखिरी वक्त में उन्हें पैसों की तंगी से तक जूझना पड़ा। अब साधना का नाम आते ही सबसे पहले याद आता है उनका मशहूर हेयर स्टाइल साधना कट। उस दौर में लड़कियों के बीच इस हेयर कट का ऐसा क्रेज था कि साधना को देखकर हजारों लड़कियां अपना हेयर स्टाइल तक बदलवा लिया करती थी।

लेकिन जिस चेहरे पर कभी कैमरे की रोशनी पड़ती थी, उसी चेहरे ने जिंदगी के आखिरी साल बेहद मुश्किल हालात में गुजारे। तो साधना का जन्म आज ही के दिन 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन से ही साधना को फिल्मों का शौक था, और किस्मत उन्हें धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया की तरफ भी ले आई। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्म के लिए सिर्फ ₹1 की फीस ली थी।

यही छोटी सी शुरुआत आगे चलकर एक बड़े फिल्मी सफर में बदल गई। साधना को पहली बार शोमैन राज कपूर की फिल्म श्री 420 में एक छोटे से रोल में देखा गया। इसके बाद साल 1958 में उन्हें फिल्म अबाना में काम करने का मौका मिला। यहीं से उनकी जिंदगी ने धीरे-धीरे करवट लेना भी शुरू किया। फिर आया वो दौर जब साधना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनका अंदाज दर्शकों के दिलों पर छाने लगा। साधना का हेयर स्टाइल उनके पिता की पसंद से तैयार हुआ था।माथे पर आती छोटी सी फ्रिंज और उनका खास लुक इतना पॉपुलर हो गया कि बाद में इसे ही साधना कट कहा जाने लगा।

60 के दशक में साधना सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बन गई थी बल्कि एक फैशन आइकॉन भी बन चुकी थी। मेरे महबूब वो कौन थी और मेरा साया जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया था। तो एक वक्त था जब साधना के पास शोहरत थी, पैसा था और लाखों चाहने वाले थे। लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था। दरअसल साधना ने डायरेक्टर आर के नयर से प्यार किया। उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थालेकिन एक्ट्रेस ने अपने प्यार के लिए परिवार की नाराजगी की भी परवाह नहीं की और उनसे शादी रचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *