Cli

पति कुकू कोहली की मौत के दो महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा इरानी?

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा इराणी के पति का निधन 2 महीने पहले हुआ था, अब वो फिर से काम पर वापसी कर रही हैं. एक वीडियो शेयर कर उन्होंने ऐसे मुश्किल समय में फैंस से मिले साथ के लिए उन्हें धन्यवाद कहा हैमशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा इराणी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस का जानकारी दी है कि पति की मौत के 2 महीने बाद अब वो वापिस काम पर लौट रही हैं.

इसी के साथ उन्होंने इस मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है. अरुणा इराणी के पति कुकू कोहली की मौत 25 अगस्त 2026 को 77 साल की उम्र में हुई थी. उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ.क्या बोलीं अरुणा ईरानी?अरुणा ईरानी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत ही विनम्र और भावुक आवाज में अपने चाहने वालों के लिए एक वीडियो शेयर कर उनका आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा, ‘कुकु जी के निधन के बाद आप सब ने जो मुझे प्यार दिया, मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं खूब-खूब आभारी हूं. यकीन नहीं होता कि मेरी इतनी मुश्किल घड़ी में आप सब खड़े हो. उसी प्यार और उसी प्यार की एनर्जी है कि मैं आपके सामने खड़ी हूं और दोबारा से काम शुर कर पा रही हूं. मैं आशा करती हूं कि मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक यूं ही मेरे साथ रहेंगे, मुझे प्यार करते रहेंगे.’

कुकू कोहली ने डायरेक्ट की हैं कई फेमस फिल्मेंकुकू कोहली एक फेमस फिल्ममेकर और लेखक थे. उन्होंने ‘फूल और कांटे’ से बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘अनाड़ी नं. 1’ और ‘ये दिल है आशिकाना’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है.इसी साल 24 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने 25 अगस्त 2026 को दम तोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *