किसी भी घर में जब एक बेटा अपने सपनों को पूरा करने निकलता है तो मां-बाप की आंखों में एक ही उम्मीद होती है। एक दिन मेरा बच्चा अपनी मेहनत से पूरी दुनिया में नाम कमाएगा। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से आई खबर ने इन तमाम भावनाओं को दर्द में बदल दिया है क्योंकि महज 27 साल की उम्र करियर की नई शुरुआत कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ पहला प्रोजेक्ट और जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत के भी अभी एक महीना ही हुआ था कि फिर अचानक सब कुछ खत्म हो गया।
एक होटल के कमरे में इस यंग फिल्म मेकर का शव मिला है क्योंकि जिस इंसान के सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी उसके अचानक चले जाने की खबर ने परिवार दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा के यंग डायरेक्टर बेलराज कलारिकल की जिन्हें 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। 27 अक्टूबर 2026 में एक होटल के कमरे में उन्हें मृत पाया गया।
शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई लेकिन उनकी मौत की असली वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है और इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू सिर्फ उनका जाना नहीं है बल्कि यह है कि उनकी जिंदगी में खुशियों का एक नया दौर अभी ही शुरू हुआ था। बेलराज उन लोगों में से थे जो इस सिनेमा को सिर्फ पर्दे पर दिखाई नहीं देते थे बल्कि उसके पीछे छिपी मेहनत को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। निझल, मधुरम और जाकिरी जैसी फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन की बारीकियां सीखी और किसी भी युवा फिल्म मेकर के लिए अपने नाम के साथ पहली बार डायरेक्टर शब्द जुड़ना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। इसके पीछे सालों की मेहनत, इंतजार और अपने हुनर को साबित करने की चाह होती है। बेलराज के लिए भी वो मौका आया जब उनकी डायरेक्टेड वेब सीरीज काफी स्क्वायर Jio Hotstar पर रिलीज हुई। 15 अक्टूबर को सीरीज स्ट्रीम होना शुरू हुई औ
र कुछ ही समय बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आ गई। सोचिए जिस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मेहनत की थी, जिस काम को दर्शकों तक पहुंचाने का सपना देखा था, उसी प्रोजेक्ट की रिलीज के कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर आना कितना बड़ा सदमा होगा। एक तरफ उनका काम ऑडियंस तक पहुंच रहा था और दूसरी तरफ उनके अपने उन्हें हमेशा के लिए खो चुके थे। लेकिन बेलराज की जिंदगी की भावुक कहानी उनके परिवार और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है। बेलराज केरल के कोटियाम जिले के मणिमाला के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम सुरेश, मां का नाम स्मिता और बहन का नाम सोजा बताया गया है। परिवार के लिए वह सिर्फ एक डायरेक्टर नहीं थे। वो एक बेटे थे, एक भाई थे और उस घर की उम्मीद थे जिसके सपनों में उनका भी एक खास स्थान था और उनकी पत्नी आथिरा बिंदु साबू के लिए यह सदमा शायद शब्दों में बयां करना भी मुश्किल होगा। क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 6 साल तक पहले रिश्ते में रहे और इसी सितंबर 2026 में उन्होंने शादी की थी।
आप खुद सोचिए कि छ साल का साथ एक दूसरे को समझना, फ्यूचर के सपने देखना और फिर शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत करना। ऐसे रिश्ते में इंसान आने वाले सालों की प्लानिंग खूब करता है साथ घर बसाने की, छोटी-छोटी खुशियां बांटने की और मुश्किल वक्त में एक दूसरे का सहारा बनने की। लेकिन बेलराज के जाने से आठरा की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आ गया जिसकी भरपाई करना अब मुमकिन नहीं होगा। बेलराज के निधन पर फिल्म मेकर राहुल रिज राय ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बेलराज को अपनी प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा, एक फिल्म मेकर और अपना करीबी बताया।
Jio Hotstar ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि कुछ विदाइयां बहुत जल्दी आ जाती है और शायद यही बात इस पूरी कहानी का दर्दनाक सच है क्योंकि कभी-कभी जिंदगी इंसान को वो मौका तो देती है जिसका उसने बरसों इंतजार किया लेकिन उसे उस कामयाबी के साथ आगे बढ़ने के लिए वक्त नहीं मिल पाता। बेलराज का करियर अभी शुरू हुआ था। उनकी डायरेक्टेड सीरीज दर्शकों तक पहुंच गई थी। शादी के बाद उनकी जिंदगी में एक नया चैप्टर खुला था। उनके सामने ना जाने कितनी कहानियां थी जिन्हें वह पर्दे पर उतारना चाहते थे .
लेकिन अब वो कहानियां अधूरी रह गई है। आज उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती उन यादों के साथ आगे बढ़ने की है जिनमें कभी खुशियां थी और अब सिर्फ दर्द जुड़ गया है और उनकी पत्नी के लिए छ साल के प्यार और साथ की यादें जिंदगी भर की अमानत बनकर रह गई हैं। बेलराज कलारिकल अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका काम उनकी पहचान हमेशा बनकर रहेगा। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे और बेलराज की आत्मा को शांति प्रदान करें। अलविदा बेलराज आपका सफर भले ही इतनी जल्दी थम गया लेकिन आपके सपनों की कहानी हमेशा याद की जाएगी। जय