एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इंद्रो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम मनोज तिवारी ने अपनी बेटी को फेम दिलाने में काफी योगदान दिया है। मगर रीति का कहना है कि इसकी बड़ी कीमत भी उन्हें चुकानी पड़ती है।
बिग बॉस 20 में रीति ने पिता का नाम आगे बढ़ाने के प्रेशर पर बात की है। उन्होंने बताया कि अक्सर कई बार उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। इसके अलावा रीति तिवारी ने अपने माता-पिता के अलगाव और अपना खुद का दिल टूटने को लेकर भी खुलकर बात की।
उन्होंने बताया कि इन चीजों ने कैसे रिश्तों को देखने का उनका नजरिया बदला है। मैरी कॉम से बात करते हुए रीति ने कहा मेरे पर डबल प्रेशर रखा है। मैं जो भी बोलूंगी मनोज तिवारी की बेटियों ने यह बोल दिया वह ऐसी है। उन्होंने आगे दावा किया मुझे जान से मारने की धमकी मिलती है। रेप की धमकी मिलती है क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं। मेरी राय को लोग सोचते हैं कि उनकी ही राय होगी और उनके दम पर मुझे चिढ़ाते हैं।
शो पर रीति तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। कनिका मान के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उनके पेरेंट्स के अलग होने से उन्हें रिश्तों की समझ हुई। उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला था। उनके इस संघर्ष ने रीति के नजरिए पर गहरा असर छोड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि अतीत में उन्हें ऐसे शख्स मिले हैं जो उन्हें कंट्रोल करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह ऐसे रिश्तों में नहीं रहना चाहती जिसमें उनकी जिंदगी पर किसी और का कंट्रोल