Cli

मशहूर एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ लिया संन्यास, प्रेमानंद महाराज के शिष्य संग की शादी और अब…

Uncategorized

एमएमएस कांड के बाद फिल्मों से गायब हुई एक्ट्रेस। ग्लैमर छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबीए हसीना। प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से रचाई गुपचुप शादी। अब पति के साथ फोटो शेयर कर 35 की उम्र में सुनाई खुशखबरी। गुड न्यूज़ सुन सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप। जी हां, थोड़ा शॉकिंग जरूर है पर सच है।

एक वक्त ऐसा था जब फिल्म इंडस्ट्री में इस एक्ट्रेस का नाम खूब चर्चा में रहता था। लेकिन एक कांड ने इस मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। ग्लैमर की चकाचौंध से दूर होकर उन्होंने कृष्ण भक्ति का रास्ता चुन लिया। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। तो चलिए आपको भी यह चौंकाने वाली खबर पूरे विस्तार से बताते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की जिन्होंने शादी के बाद अब अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है। प्रियंका ने पति के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में आप देख ही सकते हैं कि एक्ट्रेस पति के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। साथ ही तस्वीर में छोटे-छोटे बेबी सॉक्स और पॉजिटिव प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी दिखाई दे रही है। अब प्रियंका की इस फोटो से साफ है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस खुशखबरी के साथ प्रियंका ने एक कैप्शन भी लिखा। हमारे घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि कई दिनों से मैं इस छोटे से राज को अपने दिल में छुपा कर बैठी थी। अब अपनी इस खुशी को सबके साथ बांट रही हूं।

राधा रानी और ठाकुर जी के आशीर्वाद से हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में कदम रख रही हैं। शुक्रगुजार और बहुत-बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। बेबी आने वाला है। एक तरफ एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ एमएमएस कांड को याद कर इस खबर से कुछ लोग हैरान भी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें उनका करियर आगे बढ़ ही रहा था कि एक कथित एमएमएस वायरल होने के बाद वह विवादों में आ गई। प्रियंका ने उस वीडियो को फेक बताया था और इससे इंकार भी किया था कि वीडियो में दिख रही लड़की कोई और है। उनके मुताबिक इस विवाद के बाद उन्हें काम मिलना भी कम हो गया था।

बता दें जौनपुर में जन्मी प्रियंका ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे बड़े सितारों के साथ भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद प्रियंका ने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और उनका पूरा ध्यान कृष्ण भक्ति की तरफ बढ़ गया।

वह वृंदावन में रहने लगे और पूरी तरह प्रेमानंद महाराज की भक्ति में डूब गई। इसी दौरान उनकी शादी की खबरें सामने आई। बताया जाता है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक से गुपचुप शादी की। हालांकि प्रियंका ने अब तक अपने पति का चेहरा पब्लिक नहीं किया है। अब प्रेगनेंसी की खुशखबरी के साथ प्रियंका की जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। कभी विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस आज अपनी पर्सनल लाइफ से आई इस प्यारी गुड न्यूज़ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जिस पर अब फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *