Cli

अजमेर शरीफ दरगाह की वजह से शाहरुख खान कैसे बने बेशुमार दौलत के मालिक?

Uncategorized

दिल्ली से खाली हाथ मुंबई आए शाहरुख खान एक दिन बॉलीवुड के किंग खान कहलाए जाएंगे। ये शायद उन्होंने भी कभी नहीं सोचा होगा। उनकी सफलता के पीछे अजमेर शरीफ का बड़ा हाथ बताया जाता है। उनकी कामयाबी के कई किस्से मशहूर हैं। लेकिन ये किस्सा मशहूर के साथ-साथ दिलचस्प भी है। एक फकीर की ऐसी दुआ जिसने आज शाहरुख खान को इंडस्ट्री का बादशाह बना दिया है। शाहरुख खान से जुड़ा यह किस्सा उनके बॉलीवुड में कदम रखने से पहले का है।

जब वो दिल्ली रहा करते थे। शाहरुख ख़ान अपनी सोहरत और कामयाबी का श्रेय अजमेर शरीफ को देते हैं। दरअसल सालों पहले जब शाहरुख खान की मां बहुत बीमार थी तो वो उनके साथ दुआ करने के लिए अजमेर शरीफ गए थे। अपने सिर पर चादर उठाए शाहरुख खान अजमेर शरीफ की तरफ जा रहे थे तो उनकी मां ने उन्हें ₹5000 संभाल कर रखने के लिए दिए थे। लेकिन शाहरुख खान से वो पैसे गुम हो गए।

एक्टर आसपास वो पैसे ढूंढने लगे। वहां उन्हें एक फकीर मिला जिसने शाहरुख खान को देखते ही कहा कि कुछ गुम हो गया क्या? शाहरुख़ ने बताया हां तो उस फकीर ने सीधा कहा कि 5000 गुम हुए हैं। यह बात सुनते ही शाहरुख खान सोच में पड़ गए कि यह बात फकीर को कैसे पता। शाहरुख खान उनसे कुछ सवाल करते। इससे पहले ही उस फकीर ने कहा कि जा यहां आया है। दर से खाली नहीं जाएगा। 5000 गवाए हैं।

500 करोड़ कमाएगा। कमाल की बात है कि शाहरुख खान इन बातों में जरा भी यकीन नहीं करते थे। उनका मानना था कि ऐसा नहीं होता होगा। लेकिन जब यह शाहरुख खान के साथ हुआ तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ। यही वजह है कि शाहरुख खान अपनी कामयाबी की एक वजह अजमेर शरीफ को मानते हैं। उन्होंने इस घटना पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा भी था कि मेरे ऊपर अजमेर शरीफ की दुआ है। दया है। यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है। लेकिन मैंने नाम भी बहुत कमाया है। अच्छी चीजें कमाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *