आंख है भरी भरी गाना भला किसने नहीं सुना होगा. इस गाने को सुनते ही तुमसे अच्छा कौन है फिल्म का हीरो भी याद आने लगता है. मगर नकुल कपूर अब कहां हैं, क्यों बॉलीवुड छोड़ा, कहां रहते हैं और क्या करते हैं.. इन सब सवालों के जवाब बताते हैं.मुंबई को मायानगरी यूं ही नहीं कहते हैं. बॉलीवुड का बड़ा पर्दा हर किसी को एक जैसी शोहरत नहीं देता है. 2000 के दौर में रुख खान, सलमान और आमीर खान इंडस्ट्री में अपना सिक्का चला चुके थे, तो कई एक्टर स्ट्रगल कर रहे थे. उनमें से एक दिल्ली का 23 साल का नौजवान एक्टर भी था, जिसे काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म भी मिली. फिल्म के गाने तो सुपरहिट रहे, फिल्म भी लोगों को पसंद आई, लेकिन हीरो इंडस्ट्री से गायब हो गया.
हम बात कर रहे हैं साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम से अच्छा कौन है’ के एक्टर नकुल कपूर की. इस फिल्म का गाना ‘आंख है भरी-भरी’ खूब हिट रहा. उस दौर में इस गाने का धूम और एक्टर का लुक ऐसा थी कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना था कि नकुल बॉलीवुड में हिट हो जाएंगे. लेकिन आज नकुल कहां हैं और क्या करते हैं शायद ज्यादार लोग नहीं जानते?
कौन हैं नकुल कपूर: नकुल का जन्म दिल्ली में 11 जुलाई 1974 में हुआ था. उन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स और बंजी जंपिंग का शौक था और कई नेशनल अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए थे. थम्स अप के एक विज्ञापन से मिली लाइमलाइट के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
साल 1998 से 2001 के बीच में वे कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो में दिखाई दिए. इसमें शिबानी कश्यप का ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ और नुसरत फतेह अली खान का ‘आजा मेरे यार’ जैसे पॉपुलर गाने भी थे. उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा ब्रेक डायरेक्टर दीपक आनंद की फिल्म ‘तुम से अच्छा कौन है’ से मिला. इस फिल्म में उनके साथ किम शर्मा और आरती छाबड़िया भी थी. नकुल ने इस फिल्म में अर्जुन सिंह का रोल किया था. उनका चॉकलेटी लुक तब यंगस्टर्स को खूब पसंद आया था.
कहां गायब हो गए नकुल?: नकुल ने बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद बहुत ही कम काम किया. फिल्म तो सिर्फ डेब्यू वाली ही थी और इसके अलावा कुछ गानों में काम किया. हालांकि उन्होंने कनैडियन टीवी सीरीज Terminal City में देखा गया. इस टीवी सीरीज के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी बना लीसाल 2015 में नकुल कपूर एक बार फिर ऑनलाइन ट्रेंड हुए थे. उस वक्त अफवाह सामने आई थी कि एक रोड एक्सीडेंट या किसी बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई है. इस रूमर का नकुल ने खुद खंडन करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था. इस रूमर के बहाने ही सही एक्टर ने कई सालों बाद खुद ही अपनी जिंदगी के दूसरे पहलू के बारे में फैन्स के साथ जानकारी शेयर की थी.
अब कहां हैं एक्टर?: एक्टिंग छोड़ने के बाद नकुल ने अपना करियर योग और आध्यात्म में बनाया. कनाडा में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने योग में करियर बना लिया. उन्होंने डिवाइट लाइट योगा नाम से खुद का योग सेंटर शुरू किया, जहां वे लोगों को योग सिखाते हैं.नकुल शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. वे अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. अपने फेसबुक अकाउंट में उन्होंने जनवरी 2025 में लास्ट पोस्ट किया था. उनका अकाउंट प्राइवेट है, जिसमें कुछ ही फोटो पब्लिक हैं.