Cli

ज!मु!ई में लड़की के साथ हुई घटना को लेकर बौखलाई कृति सेनन, विवादित बयान से मचा हड़कंप!

Uncategorized

हीरोपंती फिल्म से इंडस्ट्री को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस कृति पिछले महीने रक्षाबंधन पर राखी विज्ञापन को लेकर काफी चर्चा में रही। अभी वो विवाद थोड़ा ठंडा हुआ ही की अब फिर एक्ट्रेस ने एक चर्चित मुद्दे पर अपनी राय रखी है और सबका ध्यान अपनी ओर किया है।

दरअसल कृति ने इंस्‍टाग्राम पर पितृसत्ता, महिलाओं के प्रति और महिलाओं की पसंद पर होने वाली आलोचना से जुड़ी एक स्टोरी री-शेयर की है। यही नहीं, उन्होंने एक अन्‍य पोस्ट को भी लाइक किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ और सेलिब्रिटीज के कपड़ों पर होने वाली आलोचना के बीच फर्क पर सवाल उठाया गया था।

दिल्‍ली में कालकाजी मंदिर के पास की घटना हर जगह चर्चा है ऐसे में कृति ने ये पोस्ट फिर शेयर की है। पोस्ट में लिखा था, ‘दोस्तों, यह पुरुषों बनाम महिलाओं की लड़ाई नहीं है। यह महिलाओं बनाम पितृसत्तात्मक, महिलाओं से करने वाले पुरुषों और उन महिलाओं की है जिनका हो चुका है और जो पितृसत्ता को एक संस्कार मानती हैं।’

दूसरी पोस्ट में था, ‘हम कब महिलाओं को यह सिखाना बंद करेंगे कि वे बचें और पुरुषों को यह सिखाना शुरू करेंगे कि वे महिलाओं पर के बजाय कि आखिर किस तरह का इंसान किसी बच्चे के साथ ऐसा कर सकता है? हम आज भी लोगों को यह पूछते हुए पाते हैं कि उसने क्या पहना था, वह कहां थी, किसके साथ थी, वह बाहर क्यों गई थी या उसका परिवार उसे क्या करने दे रहा था।’

महिलाओं को ज्यादा सावधान रहने की सलाह देने वाले और लेक्चर की जरूरत नहीं है। हमें ऐसे पुरुष तैयार करने की जरूरत है जिन्हें ठीक से व्यवहार करने के लिए महिलाओं पर कंट्रोल करने की जरूरत न पड़े। लड़कों को सिखाएं। पुरुषों को सिखाएं। सहमति के बारे में सिखाएं। सम्मान करना सिखाएं। जिम्मेदारी लेना सिखाएं। और जो पुरुष सीखना नहीं चाहते, उनके व्यवहार के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराना बंद करें।’

कृति की यह सोशल मीडिया गतिविधि बिहार के जमुई में 19 सितंबर को हुई एक घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रही चर्चा के बीच सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक 10वीं क्लास की छात्रा और उसके पुरुष सहपाठी को कुछ लोगों ने रोका था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *