Cli

क्या अमिताभ बच्चन ने बिना सास-ससुर की मर्जी के की थी जया से शादी? KBC 18 पर खुला सबसे बड़ा राज

Uncategorized

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर बिग बी ने जया बच्चन संग अपनी सादगी भरी शादी का किस्सा सुनाते हुए कहा कि वह बिना किसी तामझाम और बैंडबाजी के महज एक दिन में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।

तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 के मंच पर अक्सर ज्ञान के साथ-साथ जिंदगी के निजी अनुभव भी शेयर होते रहते हैं। लेकिन इस बार हॉट सीट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अपने कुछ दशक पुराने अतीत के सबसे खूबसूरत और अनछुए पन्ने खोलने पर मजबूर कर दिया। कोलकाता से आई चुलबुली कंटेस्टेंट अहेली रॉय ने जब बिग बी से उनकी शादी को लेकर सवाल दागा तो बिग बी ने बिना किसी लाग लपेट के अपनी और जया बच्चन की चट मंगनी पट ब्याह वाली अनोखी दास्तान बयां कर दी। अहेली रॉय ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने खास जुड़ाव का हवाला देते हुए

मजाकिया अंदाज में उनसे पूछ लिया कि आखिर उन्होंने अपनी सास को कैसे मनाया था और जया जी से शादी करने के लिए ससुराल वालों का दिल किस तरह से जीता था। इस सवाल पर अपनी चिर परिचित मुस्कान बिखेरते हुए सदी के महानायक ने बताया कि उनकी शादी का फैसला कितना सीधा और तमाम औपचारिकताओं से परे था।

अमिताभ बच्चन ने ऑन एयर खुलासा करते हुए कहा कि हमने उनको कुछ नहीं कहा। हमने बस जया जी को एक दिन बोला कि शादी कर लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा हां कर लेनी चाहिए और बस तय हो गया। हमने किसी से भी बात नहीं की। शादी तय होने के बाद जया जी गई अपने माता-पिता को बताया होगा। हमें यह भी मालूम नहीं कि उन्होंने क्या बोला होगा। लेकिन वह लोग मान गए और आ गए। फिर थोड़ी बातें वातें हुई और अगले ही दिन हमने शादी कर ली। बिग बी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आज के दौर में शादियों पर होने वाले फिजूल खर्च और दिखावे पर भी अपनी साफ सोच रखी। उन्होंने सादगी को सबसे बड़ा गहना बताते हुए कहा।

सच बोलूं तो ऐसा ही होना चाहिए। है कि नहीं? कौन उस झमेले में जाए कि यह तारीख होगी। यह कपड़े पहनेंगे, उधर जाएंगे, इधर जाएंगे, यह सब करेंगे। बैंड-वैंड बजेगा। इसका कुछ फायदा नहीं। हमने मान लिया कि वह हमारी पत्नी है। इससे बड़ा मन कुछ नहीं। अमिताभ बच्चन की यह बात सुनकर स्टूडियो में मौजूद हर शख्स तालियां बजाने पर मजबूर हो गया।

उनका मानना था कि बिग बी का यह नजरिया उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख है जो शादियों को सिर्फ स्टेटस सिंबल और तड़क-भड़क का जरिया बना लेते हैं। इस हल्के-फुल्के पारिवारिक किस्से के अलावा अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट अहेली रॉय की जिंदादिली, प्यारी मुस्कान और आत्मनिर्भर वाली सोच से भी बेहद प्रभावित नजर आए। अहेली ने बताया कि वह कभी भी पड़ोसियों के तानों या समाज की दयानुसी उम्मीदों की परवाह नहीं करती और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती है। महानायक ने अहेली के इस जज्बे की जमकर सराहना की और कहा कि हर इंसान को वही करना चाहिए जो उसके दिल को खुशी दे ना कि दुनिया के शोर से प्रभावित होना चाहिए। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *