रज़ा मुराद के जन्म से जुड़ा यह किस्सा खुद अभिनेता ने एक टीवी बातचीत में सुनाया था। उनके मुताबिक, जब उनका जन्म हुआ तो डॉक्टर ने परिवार के पास आकर मजाकिया अंदाज में कहा – “आपके घर बदमाश आया है।” परिवार वाले हैरान हुए, लेकिन डॉक्टर ने तुरंत अपनी बात सुधारते हुए कहा- “ओह, सॉरी-सॉरी… आपके घर मुंडा आया है।” यानी डॉक्टर से ‘मुंडा’ कहने की जगह गलती से ” निकल गया था
रज़ा मुराद ने बताया कि उन्हें बाद में यह घटना इसलिए भी मजेदार लगी, क्योंकि फिल्मी करियर में उन्होंने बड़ी संख्या में खलनायक और नकारात्मक किरदार निभाए। उन्होंने मजाक में कहा कि जन्म के समय डॉक्टर के मुंह से निकली बात जैसे आगे चलकर सच हो गई।
रज़ा मुराद ने 1972 में ‘एक नज़र’ से फिल्मों में शुरुआत की और आगे चलकर त्रिदेव, जोधा अकबर, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके करियर में 250 से अधिक फिल्मों का उल्लेख मिलता है।