बस यार लाइफ में इतनी चीजें पॉजिटिव करने के लिए नेगेटिव करें क्यों बात क्यों करें? सलमान खान ने बॉडी स्विमिंग करने वाले को फटकार लगाई और अब इस पूरे विवाद में एक ऐसा नाम सामने आया है जिसे सुनकर बॉलीवुड में चर्चा होना तय है। नाम है विवेक ओबराय। जी हां वही विवेक ओबराय और सलमान खान जिनके बीच करीब दो दशक से रिश्ते सामान्य नहीं रहे थे। लेकिन अब विवेक ने जो बात कही है उसे सलमान खान की हालिया टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है।
आखिर पूरा मामला क्या है और विवेक ने ऐसा क्या कह दिया है कि एक बार फिर सलमान खान और विवेक की पुरानी कहानी चर्चा में आ गई है। दरअसल गणेश चतुर्थी के मौके पर कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची थी। प्रेगनेंसी के बाद कैटरीना के बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। तस्वीरें और वीडियोस वायरल हुई और देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में कैटरीना के लुक और वजन को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी। अब यहीं पर सलमान खान ने अपनी आवाज उठाई।
बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने सवाल उठाया कि आखिर प्रेगनेंसी के बाद किसी महिला के वजन बढ़ने पर उसे ट्रोल क्यों किया जाए। सलमान ने बॉडी शेमिंग करने वालों को सख्त लहजे में जवाब दिया और कहा कि जब कैटरीना फिल्मों में वापस लौटेगी तो वह दोबारा फिट हो जाएंगी। यानी सलमान खान का संदेश साफ था। किसी महिला को उसकी प्रेगनेंसी के बाद शरीर में आए बदलाव के लिए निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
अब इस मुद्दे पर इंडस्ट्री के कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है और इसी बीच विवेक ओबराय का बयान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे यार लाइफ में इतनी चीजें पॉजिटिव करने के लिए नेगेटिव करें क्यों बात क्यों करें? समाचार एजेंसी आईएएस से बातचीत में विवेक से ऑनलाइन ट्रोलिंग और नेगेटिविटी को लेकर सवाल किया गया। विवेक ने कहा कि जिंदगी में पॉजिटिव चीजों पर ध्यान देने के लिए बहुत कुछ है। फिर भी लोग नेगेटिविटी पर क्यों ध्यान दे रहे हैं? उन्होंने कहा जीवन में पॉजिटिवली करने के लिए बहुत कुछ चीजें हैं। हमें नेगेटिविटी क्यों चाहिए? हमें नेगेटिव बातें क्यों करनी चाहिए? बस यार लाइफ में इतनी चीजें पॉजिटिव करने के लिए नेगेटिव करें, क्यों बात क्यों करें? अब विवेक ने अपने बयान में सलमान खान का नाम लेकर उनका समर्थन नहीं किया। लेकिन जिस समय बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर सलमान खान की टिप्पणी चर्चा में है।
उसी दौरान विवेक का ट्रोलिंग और नेगेटिविटी के खिलाफ बोलना इसे सलमान खान की बात से जोड़कर देखा जा रहा है। और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर एक पुरानी बॉलीवुड कहानी फिर से चर्चा में आ गई है। क्योंकि सलमान खान और विवेक ओबराय के बीच करीब 20 साल पुराना विवाद किसी से [संगीत] छिपा नहीं है। एक दौर था जब दोनों का नाम एक ही विवाद में लगातार सामने आता था। लेकिन वक्त के साथ दोनों ने अपनी-अपनी राह चुन ली। अब इतने साल बाद अगर विवेक ओबराय किसी ऐसे मुद्दे पर बोलते हैं जिस पर सलमान खान भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं तो बॉलीवुड गलियारों में चर्चा होनी लाजमी है। फिलहाल इतना जरूर है कि कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग से शुरू हुआ विवाद अब सलमान खान और विवेक ओबराय के नाम तक पहुंच गया है [संगीत] और बॉलीवुड में करीब दो दशक पुरानी इस कहानी का नया चैप्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है?