यह जय सिंह राठौड़ कौन है? सुबह से एक्स पर इसी नाम की चर्चा है। कोई जय को सदी का सबसे बड़ा बता रहा है तो कोई कह रहा है कि यह सिर्फ 16 साल का लड़का है जिसने जाने अनजाने में गलती कर दी। पूरा मामला क्या है? एक्स पर यह सब क्या चल रहा है? सब बताते हैं।
कहानी शुरू होती है जय सिंह राठौड़ की एक एक्स पोस्ट से। जय सिंह राठौड़ ने 21 सितंबर को किए इस पोस्ट में अपना नाम अजय वीर सिंह राठौड़ बताया। फिर बताया कि उसकी एक 12 साल की छोटी बहन है। बहन की तबीयत खराब है। उसकी आंखों का इलाज चल रहा है और उसकी आंखों की रोशनी जा भी सकती है।
जय के मुताबिक बहन को दिल्ली के तुरंत की जरूरत है। जय ने दावा किया कि उसका परिवार इलाज पर पहले ही ₹.5 लाख खर्च कर चुका है और अब ₹1,20,000 की जरूरत है। उसने लोगों से मदद की अपील की। यह भी लिखा कि अगर कोई ज्यादा पैसे नहीं दे सकता तो ₹10 जैसी छोटी मदद ही करते। साथ ही उसने इलाज से जुड़े कुछ कागज और पर्चे भी शेयर किए और अपनी अकाउंट डिटेल्स भी दे दी। वो सामने आई लोग मदद के लिए आगे आए।
जय लगातार पोस्ट कर बताता रहा कि उसके अकाउंट में कितने पैसे जमा हुए हैं और लोगों को थैंक यू भी बोलता रहा। फिर 22 सितंबर सुबह उसने एक और पोस्ट किया। इसमें जय ने बताया कि उसने सुबह उठकर देखा तो उसके अकाउंट में ₹158,282 आ गए हैं। उसने खुशी जाहिर की। लोगों के लिए बहुत प्यारी और अच्छी-अच्छी बातें भी लिखी। थैंक यू भी कहा। पैसे पूरे हो गए। फिर जय ने अपनी पोस्ट अपडेट की और । यानी पहली नजर में कहानी बिल्कुल वैसी थी जैसे सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती है।
एक परिवार को इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी और अजनबी लोग मदद के लिए आगे आए और पैसे इकट्ठा किए गए। लेकिन फिर कहानी में आया एक बड़ा ट्विस्ट। जिस के नाम पर यह पैसे मांगे जा रहे थे, उसी अस्पताल ने सामने आकर अपने नाम से जुड़े मेडिकल कागजों पर सवाल उठा दिए। ने Instagram पर एक पब्लिक अलर्ट जारी किया। ने कहा कि कुछ लोग उनके लेटर हेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके नाम पर पर्चे और इलाज के खर्च से जुड़े कागज बनाए जा रहे हैं। इन कागजों के जरिए WhatsApp पर लोगों और से पैसों की मदद मांगी जा रही है। ने लोगों को ऐसे फर्जी कागजों से सावधान रहने को कहा और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।
हालांकि एक जरूरी बात ने अपनी पोस्ट में जय सिंह राठौड़ का नाम नहीं लिया था। लेकिन का यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया। जिन लोगों ने जय को पैसे भेजे थे, उन्होंने खुद पड़ताल शुरू कर दी। लोगों ने से जानकारी ली तो दावा किया गया कि इस नाम के का वहां कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने जय से इलाज के असली सबूत मांगने शुरू कर दिए और फिर जय सामने आया।
वह एक्ससेस पर आया और लोगों के सवालों का जवाब देने लगा। एक्स बेससेस पर हुई इन बातचीत के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिन्हें लोग मीम कंटेंट बता रहे हैं। लोगों के सवालों के बीच जय ने कहा कि उसने अपनी बहन का नाम इस्तेमाल किया था। लेकिन असल में उसे पैसे अपने बीमार पिता के इलाज के लिए चाहिए थे। जय की दलील थी कि अगर वह पिता के इलाज के लिए मदद मांगता तो शायद उतने लोग मदद नहीं करते। इसीलिए उसने अपनी बहन का नाम इस्तेमाल किया।
उसने यह भी माना कि उससे गलती हुई है। लेकिन उसकी इस सफाई ने सवालों को खत्म करने के बजाय और बढ़ा दिया। कई लोग जय के बयान पर सवाल उठाने लगे। वहीं जय लगातार यही कहता रहा कि उसके परिवार की आर्थिक हालत खराब है और उसने पैसे किसी शौक के लिए नहीं मांगे थे बल्कि अपने पिता के इलाज के लिए ही मांगे थे। अब जिन अजनबियों ने भरोसा करके पैसे भेजे थे, उन्हें लगा कि उनके साथ गलत हुआ है। लोगों ने रिफंड मांगना शुरू कर दिया। एक्ससेस में कई लोगों ने जय से सीधे पूछा कि उनके पैसे कब वापस किए जाएंगे। इसी दौरान जय भावुक हो गया और रोने लगा।
इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी सामने आए जिनमें लोगों को पैसे वापस किए जाने का दावा किया गया। लेकिन इन स्क्रीनशॉट्स की अभी स्वतंत्र रूप से पक्की पुष्टि नहीं हुई है। जय ने भी कुछ ट्रांजैक्शंस के स्क्रीनशॉट शेयर किए और दावा किया कि उसने कुछ लोगों के पैसे वापस कर दिए हैं।
एक और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें जय के बैंक अकाउंट का बैलेंस करीब ₹158,282 से घटकर करीब ₹1,37,893 दिख रहा था। लेकिन सिर्फ इस स्क्रीनशॉट से यह साबित नहीं होता कि कुल कितने पैसे जमा हुए थे या खाते से निकाले गए पैसे वास्तव में लोगों को ही वापस किए गए थे। यानी पैसों को लेकर भी तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
इसी बीच जय की पोस्ट को आगे शेयर करने वाली एक और एक्स यूजर @ रानी साह पर भी सोशल मीडिया पर इस कथित घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए गए। हालांकि उन्होंने तुरंत ट्वीट कर इन आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि उनका इस पूरे मामले से कोई संबंध नहीं है और जय सिंह राठौर से भी उनका कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद 23 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे जय एक बार फिर एक्स बेसिस पर आया। उसने कहा कि वह सुबह दोबारा लोगों से बात करेगा। अपनी पिछली बातों को साफ करेगा और लोगों से मिले पैसे वापस करेगा। जय ने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा है दोस्तों मैं फिर से कह रहा हूं मैं सबका पैसा वापस करूंगा। अभी मेरे बैंक अकाउंट पर कुछ समय के लिए लिमिट लगी हुई है। इसीलिए कृपया आज रात तक इंतजार करें।
मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और ना ही किसी का पैसा लेकर भाग रहा हूं। बस थोड़ा और सब्र रखें। तो