Cli

83 साल की मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, नाम जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

दो दिन में दो । एक दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया। इंडस्ट्री से दो बुरी खबरें। एक मशहूर अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुखद खबर से फैंस सदमे में हैं। बॉलीवुड में एक बार फिर शोक फैल गया है। लगातार दूसरे दिन मनोरंजन इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है।

जहां एक तरफ रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन के कारण बॉलीवुड में शोक का माहौल है। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर ने उनके परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के सहयोगियों और फैंस को भी गहरा भावुक कर दिया है।

वहीं, अब एक और दिग्गज अभिनेत्री के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को गम में डुबो दिया है। 83 साल की उम्र में इस मशहूर अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसने एक बार फिर पूरे बॉलीवुड में शोक फैला दिया है और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन की, जिनका 23 सितंबर को केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उम्र से संबंधित समस्याओं से जूझ रही थीं और काफी समय से बीमार थीं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सावित्री लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बिस्तर पर थीं। बढ़ती उम्र के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं और बढ़ गई थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

अपने अंतिम दिनों में उनकी सेहत इतनी कमजोर हो गई थी कि वह अपना ज्यादातर समय बिस्तर पर बिताती थीं, और फिर 83 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई।आपको बता दें कि सावित्री श्रीधरन को खास तौर पर 2018 की फिल्म _सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया_ में जमीला या ‘उम्मा’ के किरदार के लिए याद किया जाता है। फिल्म में उनकी सादी और भावुक एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी

इसी भूमिका के लिए उन्हें 66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था। साथ ही, उन्हें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।लेकिन फिल्मों में पहचान पाने से बहुत पहले ही, सावित्री श्रीधरन ने थिएटर की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। उनका थिएटर करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने कोझिकोड में कई मशहूर थिएटर ग्रुप्स के साथ काम किया और लंबे समय तक मंच पर विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।फिल्मों की बात करें तो सावित्री श्रीधरन ने दिग्गज फिल्ममेकर एम.टी. वासुदेवन नायर की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनके ज्यादातर रोल एक माँ, दादी या सहायक किरदारों के थे। लेकिन उनकी सादगी और दमदार एक्टिंग हर किरदार में दिखाई देती थी।

अब जब उनके निधन की खबर सामने आई है, तो फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 83 साल की उम्र में सावित्री श्रीधरन का निधन मलयालम सिनेमा और पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *