Cli

कपूर परिवार को लेकर ये क्या बोल गई नीतू कपूर? बयान से मचा बवाल!

Uncategorized

कपूर खानदान का नाम आते ही लोगों के जेहन में एक रुतबा और फिल्मी विरासत की तस्वीर बनती है। लेकिन नीतू कपूर ने इसी रुतबे को लेकर एक मजेदार बात कहकर सबको हंसा दिया था।साल 2021 में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थीं।

बातचीत के दौरान जब कपूर परिवार के स्वभाव की चर्चा हुई तो नीतू ने कहा कि कपूर लोगों में एक तरह का “फेक एरोगेंस” यानी दिखावटी अकड़ है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा-ऊपर से रुबाब है, लेकिन अंदर से “लल्लू” हैं।

नीतू की बात सुनकर रिद्धिमा भी चौंक गईं। उन्होंने तुरंत अपनी मां की बात का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि यहां “लल्लू” का मतलब नरम दिल से है। यानी नीतू कपूर परिवार को बाहर से रौबदार और मजबूत दिखने वाला, लेकिन भीतर से बेहद संवेदनशील बताना चाह रही थीं।

बाद में जब यही वीडियो करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर को दिखाया गया, तो करिश्मा ने भी कहा कि कपूर परिवार के लोग अंदर से संवेदनशील हैं और जरूरत पड़ने पर पूरा परिवार एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है।इस तरह नीतू का बयान किसी गंभीर आरोप के बजाय कपूर परिवार के अपनेपन और उनके मजेदार पारिवारिक स्वभाव पर किया गया हल्का-फुल्का मजाक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *