Cli

राजेश खन्ना की इस आदत से परेशान थी जया प्रदा, सुनकर यकीन करना हो गया था मुश्किल!

Uncategorized

बॉलीवुड के पुराने दौर के कई किस्से आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी एक बार इंडस्ट्री के अपने दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई थीं. ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें जया प्रदा ने बताया था कि उस दौर के एक्टर्स में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था और कौन सेट पर देर से पहुंचता था.

जया प्रदा हिंदी सिनेमा की बला की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उनकी कजरारी आंखें देख थिएटर में लोग फिदा हो जाया करते थे. अपने करियर में इस उन्होंने जितेंद्र, ऋषि कपूर और राजेश खन्ना समेत हर एक्टर के साथ काम किया. राजनीति में भी ये हसीना अपना हुनर आजमा चुकी थीं. लेकिन उनका मानना है कि इडंस्ट्री में धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करते थे.

राजेश खन्ना की आदत से थीं परेशानजया ने अपनी बात आगे रखते हुए बताया कि वह साउथ से आती थीं और वहां काम करने के दौरान सुबह जल्दी सेट पर पहुंचने की उनकी आदत थी. वह अक्सर सुबह 7 बजे तक शूटिंग लोकेशन पर पहुंच जाती थीं. लेकिन मुंबई में शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार सुबह 9 बजे का कॉल टाइम दिया जाता था. जया ने बताया कि वह समय पर सेट पर पहुंचकर अपना मेकअप कर लेती थीं, लेकिन राजेश खन्ना करीब रात 8 बजे के आसपास सेट पर पहुंचते थे. उनके मुताबिक, सेट पर आने के बाद राजेश खन्ना पहले वड़ा पाव खाते थे, फिर एक शॉट देते थे और रात करीब 9 बजे पैक-अप कर लेते थे.

बता दें कि जया प्रदा ने अपने शुरुआती करियर के दिनों की मुश्किलों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि वह एक समय पर पांच-पांच शिफ्ट में काम करती थीं. उस दौरान उन्हें एक शूट से दूसरे शूट तक पहुंचने के लिए लगातार सफर करना पड़ता था.उन्होंने ‘शराबी’ फिल्म के दौरान अपने बिजी शेड्यूल का जिक्र करते हुए बताया कि वह ऊटी से शाम की ट्रेन पकड़कर चेन्नई जाती थीं. चेन्नई एयरपोर्ट पर नहाने के बाद वह फ्लाइट पकड़ती थीं और रास्ते में ही अपना मेकअप कर लेती थीं.इसके बाद वह कोयंबटूर पहुंचती थीं और वहां से शूटिंग के लिए जाती थीं. जया ने बताया कि उस दौर में इस तरह लगातार सफर करके काम करना उनके लिए आसान नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *