अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ की चर्चा के बीच फिल्म में इंस्पेक्टर गायतोंडे का आइकॉनिक रोल निभाने वाले कमलेश सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी पर अत्याचार करने वाले सीन्स के कारण उन्हें लोगों से काफी गालियां सुननी पड़ी थीं. एक्टर ने बताया कि देर रात शराब पीकर लोग उन्हें फोन पर अपशब्द कहते थे. वहीं, फिल्म में महिलाओं पर दिखाए गए वायलेंस सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने काफी कैंची भी चलाई थी.बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं. इस फ्रेंचाइजी में कमलेश सावंत ने इंस्पेक्टर गायतोंडे का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अब वह तीसरे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं और इसकी झलक ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर में देखने को मिल चुकी है. पिछले दोनों पार्ट में कमलेश की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया, लेकिन उन्होंने अपने इस किरदार के लिए लोगों से गालियां भी खूब खाई हैं. यह खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में किया है.
मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में कमलेश सावंत कहते हैं, ‘शाम को 8 बजे जैसे मैं किसी का भी फोन उठाता हूं. नंबर मेरे मोबाइल मे सेव नहीं है तो मैं कॉल रिसीव कर लेता हूं. तो सामने वाले ने पूछा कि ‘दृश्यम’ में आपने काम किया है? मैं कहता हूं-हां. गायतोंडे का रोल आपने किया है? मैं कहता हूं-हां. इसके बाद सामने वाला मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देता है और कहता है कि बच्ची को मारता है.’
कमलेश सावंत को फोन पर दी गईं गालियांकमलेश सावंत ने आगे कहा, ‘फिर मैंने कॉल कट कर दिया. 5 बार फोन आया और गाली दी गई मुझे. एक बार तो मैंने सामने वाले कॉल बैक किया, क्योंकि रिसीव न करने की वजह से मिस्ड कॉल हो गई थी. मैं फोन किया और सामने वाले ने गाली देना शुरू कर दिया. मैं समझ गया कि रात 8 बजे दारू पीने बैठा होगा और टीवी पर दृश्यम लगी होगी. बच्ची को मारने का सीन आया होगा और फिर वह भड़क गया होगा. बच्ची ने उस सीन में अच्छे रिएक्शन भी दिए थे.’
सेंसर बोर्ड ने कम करवा दिए थे पिटाई वाले सीन्सएक्टर ने बताया कि ‘दृश्यम’ में उनके वायलेंस सीन्स बहुत ज्यादा थे, लेकिन सेंसर बोर्ड ने उसमें से काफी कुछ सीन हटवा दिए थे. कमलेश सावंत ने बताया, ‘मैंने फिल्म में पूरी फैमिली को मारा है, बहुत मारा है. पूरा का पूरा सीन सेंसर हुआ, क्योंकि एक आदमी महिलाओं को मार रहा है. सेंसर की वजह से फिल्म में कम दिखाया गया. जितना मैंने मारा है, अगर उतना दिखाते न तो वाट लग जाती.’ बताते चलें कि अजय देवगन की अपकमिंग ‘दृश्यम 3’ फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है.