अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरे अब कम हो गई है लेकिन इस बीच अभिषेक के एक बयान ने खलबली मचाई है।दरअसल इस वक्त जिस तरह गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरे चली है उसी तरह एक वक्त पर ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर भी तलाक की खबरे सामने आई थी।
लेकिन उस वक्त ना तो ऐश्वर्या ना अभिषेक ने इस बारे में कुछ कहा था। लेकिन अब इसी बात को लेकर एक्टर ने खुलासा किया है वो क्यों चुप थे?
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा बताया इस तरह की गलत सूचनाएं उन्हें और उनके परिवार को कैसे प्रभावित करती हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कभी क्यों नहीं इस मामले पर बोला।
अभिषेक ने खुलासा किया कि उनका मानना है कि जो लोग उनके बारे में गलत सूचना दे रहे हैं, वे उनके स्पष्टीकरण में कम से कम रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा, “पहले, मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जाता था, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था।
आज, मेरा एक परिवार है, और यह बहुत परेशान करने वाला है। अगर मैं कुछ स्पष्ट भी करता हूं, तो लोग इसे पलट देते हैं। क्योंकि नकारात्मक खबरें बिकती हैं। आप मैं नहीं हैं। आप मेरा जीवन नहीं जीते हैं। आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, जिनके प्रति मैं जवाबदेह हूं। जो लोग ऐसी नकारात्मकता फैलाते हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा के साथ जीना चाहिए।
आपको ट्रोलिंग के इस नए चलन का एक बहुत अच्छा उदाहरण देता हूं। एक बार जब उन्होंने एक पोस्ट डाली और एक ट्रोलर ने उनके बारे में कुछ ‘बुरी’ टिप्पणी की, तो उनके दोस्त सिकंदर खेर को ठेस पहुंची और ट्रोलर को जवाब देते हुए उन्होंने अपना पता लिख दिया और ट्रोलर से कहा कि वह उनके मुंह पर यह बात कहे। उन्होंने कहा, ‘कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे गुमनाम रूप से बैठना और बुरी बातें लिखना बहुत आसान है। आपको एहसास होता है कि आप किसी को ठेस पहुंचा रहे हैं।’