Cli

गोविंदा संग अफेयर को लेकर एक्ट्रेस निलम ने ये क्या कह दिया? मचा हड़कंप!

Uncategorized

गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी छुप्पी। छोटी उम्र का हवाला देकर किए कई खुलासे। पति संग बैठ एक्ट्रेस ने पुरानी फीलिंग्स का किया कबूलनामा। तो गोविंदा के अफेयर के दावों के बीच मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा हो रहा खूब वायरल।

जी हां, बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। 62 साल की उम्र में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों से लेकर बीवी सुनीता अहूजा संग रिश्ते में आई दरार तक एक्टर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

साथ ही भी लगातार गोविंदा और उनकी बेबाक बीवी से जुड़ा हर अपडेट आप सभी तक पहुंचा देता है। तो सुनीता और गोविंदा की 40 साल की शादी में खटपट के बीच अब एक और मशहूर एक्ट्रेस का खुलासा तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींच रहा है।

तो ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 90ज की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस नीलम कोठारी हैं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस नीलम ने गोविंदा के साथ अपने करियर की खबरों पर रिएक्शन दिया और कई-कई खुलासे भी किए हैं। साथ ही उम्र का हवाला देते हुए नीलम ने वायरल दावों पर चुप्पी भी तोड़ी है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि 14 सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले गोविंदा और नीलम को लेकर यह दावे किए जाते थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो यह भी जाता था कि गोविंदा ने नीलम से शादी करने का मन भी बना लिया था और एक्ट्रेस के प्यार में शादीशुदा होकर भी दीवाने थे। तो इस पर सालों बाद जवाब देते हुए सबसे पहले तो एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता सबसे पहले तो मैं उस समय बहुत छोटी थी।

अब मुझे पता चला है शायद उस वक्त उनकी शादी हो चुकी थी। मेरा ध्यान हिंदी सीखने और फिल्मों में काम करने पर था। मैं बहुत छोटी थी और मेरे माता-पिता बहुत सख्त थे। इसलिए रिश्ता बनाना कभी कोई विकल्प नहीं था। वहीं नीलम के साथ मौजूद एक्ट्रेस के पति समीर सोनी से भी इन खबरों पर रिएक्शन लिया गया तो उन्होंने कहा कि वो बहुत अच्छे इंसान हैं। जब भी मैं उनसे मिला हूं वो बहुत गर्म जोशी से मिले हैं। ऐसी बात जो शायद 20 साल पहले हुई हो या नहीं हुई हो। मुझे उसके बारे में पता ही नहीं था।

तो मैं उसे कैसे पकड़ कर रख सकता हूं। तो सुना आप नीलम कोठारी के साथ-साथ एक्टर समीर सोनी का रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। साथ ही इसके बाद एक बार फिर से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब खबरों में छा गए हैं। साथ ही दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को पसंद करने वाले लाखों फैंस भी इस कबूलनामे को सुनने के बाद लोगों से गलत खबरें ना फैनाने की भी अपील कर रहे हैं। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि साल 2001 में फिल्में छोड़ने के बाद फिलहाल नीलम कोठारी अब ज्वेलरी डिजाइनिंग बिजनेस संभालती हैं।

तो वहीं 62 साल के हीरो नंबर वन यानी कि गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। जी हां, यह तो सभी जानते ही हैं कि लगभग 7 सालों तक बेरोजगारी की मार झेलने वाले एक्टर अब अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। साथ ही एक्टर के दाएं हाथ फैंस भी उन्हें लंबे वक्त बाद पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *