बॉलीवुड का वो एक्टर जिसकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई थी। जिसके लंबे बाल, मासूम चेहरा और रोमांटिक अंदाज ने उस दौर की लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था। एक फिल्म ने उसे रातोंरात स्टार बनाया। नाम घर-घर पहुंचा। गाने सुपरहिट हो गए और लगा कि अब इस एक्टर का करियर आसमान छूने वाला है। लेकिन फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि जिस स्टार को बॉलीवुड ने हाथों-हाथ लिया था वही धीरे-धीरे फिल्मी लाइन से दूर हो गया। और आज हालात ऐसे हैं कि ना वो पुराना स्टारडम बचा है, ना साथ निभाने वाला हमसफर है और ना ही बच्चे। ऊपर से पर्सनल लाइफ में रिश्तों और प्रॉपर्टी को लेकर अलग से विवाद खड़ा हो गया है। अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह एक्टर कौन है?

कैसे पहली ही फिल्म ने इसे रातोंरात सुपरस्टार बनाया? कहां गया इसका वो स्टारडम? शादी क्यों टूटी और प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में ऐसा क्या विवाद हुआ जिसकी चर्चा अब हो रही है। तो यह कहानी है फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय की और यह सिर्फ एक एक्टर के करियर के उतार-चढ़ाव की कहानी नहीं है। यह कहानी है शोहरत रिश्तों और उस अकेलेपन की जो कैमरे के पीछे दिखाई देता है। आइए आज राहुल के बदहाल हाल की पूरी कहानी आपको 4 पी.m. बॉलीवुड की इस रिपोर्ट में बताते हैं। तो साल था 1990। बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई आशिकी। फिल्म के डायरेक्टर थे महेश भट्ट और इस फिल्म में एक नया चेहरा नजर आया।
नाम था राहुल रॉय। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि राहुल रॉय की जिंदगी बदलने वाली है। फिल्म रिलीज हुई और देखते ही देखते इसके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। राहुल रॉय का लुक उस दौर के युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना। लंबे बाल, चेहरे पर मासूमियत और रोमांटिक हीरो वाली इमेज राहुल रॉय इससे रातोंरात स्टार बन गए थे। आशिकी की कामयाबी इतनी बड़ी थी कि राहुल की पहचान उनके असली नाम से ज्यादा फिल्म के किरदार से होने लगी। आज भी अगर 90ज के रोमांटिक फिल्म्स की बात होती है तो राहुल रॉय का नाम सबसे पहले लिए जाने वाले सितारों में आता है। लेकिन पहली फिल्म जैसा जादू दोबारा नहीं चला।
आशिकी के बाद राहुल ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी पहली फिल्म जैसा जबरदस्त असर किसी दूसरी फिल्म से नहीं बन पाया। धीरे-धीरे नए एक्टर इंडस्ट्री में आते गए। नए चेहरे दर्शकों के पसंदीदा बनते गए और राहुल रॉय की चमक धीरे-धीरे [संगीत] फीकी होती चली गई। हालांकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। राहुल रॉय ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया। फिर साल 2006 में वह रियलिटी शो बिग बॉस के फर्स्ट सीजन में पहुंचे। यहां एक बार फिर उनकी चर्चा हुई और खास बात यह है कि राहुल रॉय ने बिग बॉस का पहला सीजन जीत भी लिया था। लेकिन बॉलीवुड का वो शुरुआती स्टारडम इसके बावजूद वापस नहीं आ सका। अब आते हैं राहुल रॉय की पर्सनल लाइफ पर। राहुल रॉय ने राजक्ष्मी खान विलकर से शादी की थी। दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला भी, लेकिन बाद में किसी वजह के चलते दोनों अलग हो गए। और यही वो मोड़ था जहां राहुल रॉय की निज जिंदगी की कहानी भी बदल गई। दोनों के बच्चे नहीं हुए।
राहुल रॉय की जिंदगी में सिर्फ करियर और शादी ही चर्चा में नहीं रहे। उनके संपत्ति और परिवार से जुड़े विवाद की खबरें भी सामने आती रही। कुछ रिपोर्ट्स में तो उनके भाई के साथ करीब 30 लाख के विवाद का जिक्र हुआ। यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर प्रॉपर्टी का एंगल भी चर्चा में आता रहा। वहीं उनकी एक्स वाइफ और संपत्ति को लेकर भी कई तरह के दावे इंटरनेट और मीडिया रिपोर्ट्स में देखने को मिलते हैं। अब इस पूरी कहानी के बाद आप खुद ही सोचिए एक ऐसा अभिनेता जिसकी पहली ही फिल्म ने उसे सुपरस्टार बना दिया हो। जिसकी तस्वीरें मैगजीन में छपती थी जिसके गाने हर जगह बजते थे लेकिन समय ऐसा बदला कि ना सिर्फ काम कम हुआ बल्कि दूसरे नए चेहरों के आने से स्टारडम भी पीछे [संगीत] छूटता चला गया। फिर जिंदगी ने एक और मुश्किल दिखाई। राहुल रॉय की जिंदगी में एक बड़ा स्वास्थ्य संकट आया। 2020 में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और लंबे इलाज और रिकवरी से उन्हें गुजरना पड़ा। यह उनके लिए जिंदगी का बेहद मुश्किल दौर था।
लेकिन राहुल ने इससे धीरे-धीरे रिकवरी की और फिर काम की तरफ लौटे भी। यानी एक तरफ करियर का उतार-चढ़ाव, दूसरी तरफ निजी जिंदगी की मुश्किलें और फिर स्वास्थ्य से जुड़ा इतना बड़ा संकट। लेकिन राहुल रॉय की कहानी सिर्फ दुख की कहानी नहीं है। यह वापसी की कोशिश की कहानी है। बहरहाल भले ही वक्त बदल गया हो, भले ही बॉलीवुड की नई पीढ़ी आ गई हो, लेकिन आशिकी का राहुल रॉय आज भी 90ज के सिनेमा की सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल है। बस फर्क इतना है कि फिल्म की कहानी में प्यार मिल गया था। लेकिन असल जिंदगी की कहानी उतनी आसान नहीं रही। उनकी कहानी बताती है कि पहली फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना जिंदगी की पूरी फिल्म की गारंटी नहीं होता। कभी तालियां मिलती है तो कभी खामोशी। राहुल रॉय की कहानी सिर्फ आशिकी की कहानी नहीं है। यह कहानी है उस सच की कि बॉलीवुड की चमक जितनी दूर से खूबसूरत दिखाई देती है, उसके पीछे की जिंदगी उतनी ही अलग हो सकती है। अगर हमारा यह वीडियो आपको पसंद आया हो, तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर करिएगा। मैं [संगीत]