Cli

सलमान खान ने काजी तौकीर की तुलना बॉबी देओल से क्यों की?

Uncategorized

बिग बॉस 20 का पहला वीकेंड का वार तारीफों, तीखी बहसों और खूब ड्रामे से भरपूर रहा। शनिवार को होस्ट सलमान खान स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने कई कंटेस्टेंट से बातचीत की। इसी दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ भी की। काजी की शानदार पर्सनालिटी और उनका अनोखा अंदाज पहले ही हफ्ते में उन्हें घर के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट में शामिल कर चुका है। वहीं अब सलमान खान की तारीफ के बाद अब हर कोई काजी तौकीर के स्ट्रगल के बारे में जानना चाहता है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी रातोंरात स्टार बने काजी को अपने करियर में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। सलमान खान ने काजी की तारीफ करते हुए कहा इस घर में भले ही कितने भी स्टार्स हो लेकिन रॉक स्टार तो एक ही है काजी तौकीर उन्होंने काजी के पूरे हफ्ते ओह ओह करते हुए घूमने के अंदाज की भी जमकर तारीफ की और कहा मुझे भी सिखा दो ना आई एम अ रॉकस्टार बेबी मजाक मस्ती के बाद सलमान खान

ने काजी के संघर्ष की भी बात की। उन्होंने पिछले करीब 20 सालों में काजी के धैर्य और दृढ़ संकल्प की भी तारीफ की। सलमान खान ने उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव की तुलना हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रेवल्टा और अभिनेता बॉबी देओल के करियर से भी की। काजी तौकीर की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक समय वह रातोंरात स्टार बने लेकिन इसके बाद उन्हें अपने करियर को बनाए रखने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।

श्रीनगर से आए काजी तौकीर को साल 2005 में Sony टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में बड़ी पहचान मिली। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ इस शो का खिताब अपने नाम किया था। अपनी स्टेज प्रेजेंस और अलग अंदाज की वजह से काजी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और उन्हें बड़ी संख्या में पब्लिक वोट मिले। काजी के लिए फेम गुरुकुल जितनातना जितना बड़ा मौका था उसके बाद का सफर उतना ही मुश्किल रहा। शो में आने से पहले उनके पास संगीत की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं थी। रियलिटी शो की लोकप्रियता को प्लेबैक सिंगिंग के लंबे करियर में बदलना उनके लिए आसान नहीं था।

ऐसे में जिस तेजी से उन्हें पहचान मिली थी, उसी रफ्तार से उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। सिंगिंग के बाद काजी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की तैयारी शुरू की। वह फिल्म टेक ऑफ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। लेकिन फिल्म के डांस रिहर्सल के दौरान गणेश आचार्य के स्टूडियो में उनके साथ गंभीर हादसा हो गया। गिरने की वजह से उनकी गर्दन में चोट आ गई। इस हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक रिकवरी से गुजरना पड़ा। नतीजा यह हुआ कि उनका बॉलीवुड डेब्यू टल गया और उनके करियर की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। अब लंबे समय तक मुख्यधारा के मनोरंजन जगत से दूर रहने के बाद काजी तौकीर ने बिग बॉस 20 के जरिए टीवी पर बड़ा कमबैक किया है। शो में उनका अंदाज पहले ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सलमान खान की तारीफ ने उन्हें और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *