क्या 10 करोड़ की एलुमनी लेंगी आकांक्षा चमोला? गौरव खन्ना से तलाक और एलुमनी पर तोड़ी चुप्पी। गोल्ड डिगर बोले जाने पर एक्ट्रेस। एक-एक आरोप पर खुलकर दिया जवाब। आकांक्षा का बयान हो रहा वायरल। 10 करोड़ की एलुमिनी। क्या सच में आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना से इतनी बड़ी रकम मांग रही हैं। तलाक की न्यूज़ के बाद से सोशल मीडिया पर इन खबरों ने काफी बस बनाया हुआ है।
कभी एलुमिनी को लेकर सवाल उठे तो कभी आकांक्षा को गोल्ड डिगर तक कह दिया गया। लेकिन अब पहली बार आकांक्षा चमोला ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी टूटने की खबरों के बाद से ही दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि आकांक्षा गौरव से ₹1 करोड़ की एलुमनी मांग रही हैं। बात इतनी बड़ी कि आकांक्षा से सीधे तौर पर इस बारे में सवाल कर लिया गया। अब एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया वह काफी दिलचस्प है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वह गौरव खन्ना से ₹10 करोड़ की एलुमनी मांग रही हैं? तो उन्होंने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती तो उन्हें मिल भी गई होती तो वह यहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होती।
उन्होंने कहा कि अगर सच में उनके पास इतने पैसे होते तो वह कब का देश छोड़कर चली गई होती। अपनी ही बात पर आकांक्षा हंस पड़ी।
यानी कि साफ है कि आकांक्षा के मुताबिक ₹10 करोड़ की एलुमनी मांगने की खबर सिर्फ एक अफवाह है। लेकिन मामला सिर्फ एलुमनी तक सीमित नहीं रहा। तलाक के बाद आकांक्षा को सोशल मीडिया पर गोल्ड डिगर और सीकर जैसे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा। आकांक्षा ने इन ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया।
दरअसल, गौरव और आकांक्षा की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। एक्ट्रेस ने 24 साल की उम्र में गौरव से शादी की। इसी वजह से कुछ लोगों ने उन पर पैसों के लिए शादी करने जैसे आरोप लगाए। लेकिन अब एक्ट्रेस ने कहा कि 30-40 या 50 साल की उम्र के पुरुषों को शुगर डैडी कहा जाता है। उनके मुताबिक सिर्फ 10 साल बड़ा होना किसी को नहींबना देता।
आकांक्षा ने अपने Instagram अकाउंट को लेकर भी सफाई दी। उनका यूजरनेम अब भी आकांक्षा गौरव खन्ना है। इसे देखकर भी सोशल मीडिया यूज़र्स तरह-तरह के सवाल कर रहे थे कि आखिर तलाक की अनाउंसमेंट के बाद भी उन्होंने नाम क्यों नहीं बदला?
इस पर आकांक्षा ने बताया कि वह नाम बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा की तरफ से इसे बदलने में दिक्कत आ रही है। बता दें आकांक्षा और गौरव ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी।
शादी के करीब एक दशक बाद जून 2026 में आकांक्षा ने लॉकअप 2 के प्रीमियर के दौरान अपने और गौरव के अलग होने की बात कंफर्म की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे और यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया था।