गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के टूटते रिश्ते की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा था। आकांक्षा ने द लॉकअप शो में जाकर यह खुलासा किया कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली दोनों अलग होने वाले हैं। इतना ही नहीं और ने कुछ दिनों पहले यह कहा था कि आकांक्षा पक्का गौरव से कुछ लेकर तलाक करेगी। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि आकांक्षा गौरव से ₹10 करोड़ लेंगी बतौर एलिमनी।
अब इस खबर पर आकांक्षा ने जवाब दिया है। मैशेबल इंडिया से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा अगर मांगा होता अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठी रहती क्या? अगर सच में मेरे पास इतना पैसा होता ना तो मैं कब का देश छोड़कर चली गई होती। आकांक्षा बोलती है कि वह उनमें से नहीं है जो एलिमनी की भूखी हो। इसके अलावा आकांक्षा खुद को लेकर लगे टैग शुगर डैडी पर भी रिएक्ट किया है।
क्योंकि उन्होंने 24 साल की उम्र में 10 साल बड़े गौरव से शादी की थी। इस पर आकांक्षा ने कहा कि जो आदमी 30, 40 और 50 के होते हैं उन्हें शुगर डैडी कहा जाता है। वह फिर बोली 10 साल बड़ा शुगर डैडी नहीं हो सकता है। आकांक्षा ने यह भी बताया कि क्यों उन्होंने अभी तक अपना Instagram नाम नहीं बदला। दरअसल अब तक आकांक्षा का नाम आकांक्षा गौरव खन्ना है। वह बताती हैं कि मेटा के साथ कुछ दिक्कत की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है।
आकांक्षा बोली मेटा वाले कर नहीं रहे हैं। बता दें कि आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद ग्रैंड शादी की थी। हालांकि गौरव ने अभी तक तलाक पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन जब आकांक्षा लॉकअप में थी तब उन्होंने सभी से आकांक्षा को सपोर्ट करने के लिए कहा था।
इसके अलावा वह आकांक्षा को सपोर्ट करने लॉकअप शो तक में गए थे। वैसे लॉकअप शो के दौरान ही आकांक्षा ने एक और बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह शादी से पहले बाईसेक्सुअल थी और महिलाओं के साथ उनके संबंध रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि गौरव को भी इस बारे में पता था। इसके बावजूद उन्होंने एक्सेप्ट किया था। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।