दोस्तों आपने माइकल जैक्सन को तो कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है जब माइकल जैक्सन की कहानी हिंदी में दिखाई जाए तो उनकी आवाज कौन देता है? आज हम आपको ऐसे ही वॉइस आर्टिस्ट से मिलवाने जा रहे हैं। जिन्होंने माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल में अपनी आवाज से लोगों को काफी इंप्रेस किया।
इनका नाम है केतन कावा। केतन ने फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार निभाने वाले जाफर जैक्सन को हिंदी आवाज दी है। जाफर कोई आम एक्टर नहीं बल्कि वो माइकल जैक्सन के भतीजे हैं और फिल्म में उन्होंने अपने ही चाचा यानी कि माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है। अब पर्दे पर जाफर का माइकल जैक्सन जैसा अंदाज तो लोगों ने देखा ही लेकिन हिंदी वर्जन में उस किरदार को अपनी आवाज और भाव देने की जिम्मेदारी केतन के कंधों पर थी और सबसे खास बात यह है
केतन ने डबिंग का कोई काम देर से शुरू नहीं किया। उन्होंने 15 साल की उम्र में बतौर डबिंग आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने एनिमेशन, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी आवाज दी और अब उनके करियर में माइकल जैक्सन की बायोपिक जैसा बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ गया। लेकिन माइकल जैक्सन के किरदार को आवाज देना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था क्योंकि यहां सिर्फ आवाज को जाफर की आवाज से मैच करना ही काफी नहीं था। केतन को जाफर के एक्सप्रेशनंस, एक्टिंग और हर सीन की फील को समझना था। कभी आवाज को बहुत सॉफ्ट रखना था तो कभी इमोशनल सीन में दर्द और सीरियसनेस को आवाज के जरिए फील कराना था। यानी स्क्रीन पर जाफर का चेहरा भले ही नजर नहीं आ रहा था लेकिन हिंदी ऑडियंस तक उनके किरदार की फील पहुंचाने में केतन की आवाज का बड़ा रोल था।
केतन ने जाफर जैक्सन के एक्टिंग की तारीफ की और बताया उनकी शानदार एक्टिंग परफॉर्मेंस ने डबिंग को आसान बना दिया और यही वजह है कि माइकल जैसी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना केतन के लिए उनके करियर का एक खास पड़ाव माना जा सकता है। माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी इस बायोपिक में जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया और फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज़ हुई। केतन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
उनके Instagram पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और अलग-अलग किरदारों और आवाजों से जुड़े वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की आवाज में एक वीडियो शेयर किया जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया। तो अगली बार जब आप माइकल जैक्सन की बायोपिक को हिंदी वर्जन में देखें या सुने तो पर्दे के पीछे उस आवाज को भी याद रखिएगा। केतन कावा जिन्होंने अपनी आवाज से जाफर जैक्सन के माइकल जैक्सन वाले किरदार को हिंदी ऑडियंस तक पहुंचाया। आपने माइकल फिल्म का हिंदी वर्जन देखा है? आपको केतन की आवाज कैसी लगी? कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं।