सोचिए एक ऐसी मशहूर एक्ट्रेस जिसे आपने पर्दे पर हमेशा हंसते मुस्कुराते देखा हो लेकिन उसकी असल जिंदगी में ऐसा दर्द छिपा हो जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप जाए। जिस उम्र में एक लड़की अपनी जिंदगी के खूबसूरत सपने देखती है। उसी उम्र में इस एक्ट्रेस ने शादी के बाद मारपीट और टॉर्चर का सामना किया। कभी पति द्वारा बेल्ट से पीटे जाने का दावा, कभी शरीर पर चोटों के निशान और फिर जिंदगी का वो सबसे बड़ा दर्द जब इस एक्ट्रेस ने अपनी कोख में पल रहे जुड़वा बच्चों को भी खो दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कहानी किसी आम एक्ट्रेस की नहीं बल्कि पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक जानीमानी एक्ट्रेस की है। इन्होंने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी के ऐसे राज खोले हैं जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड पर घरेलू हिंसा और मानसिक शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि जिन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने भी अब सामने आकर इन दावों को खारिज किया है। तो आखिर कौन है वो एक्ट्रेस शादी के बाद उनके साथ क्या हुआ था? क्यों उन्हें अपना दर्द छिपा कर रखना पड़ा? और वो कौन सा हादसा था जिसने आखिरकार उन्हें इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। आज की कहानी में हम आपको बताएंगे इस रिश्ते की पूरी कहानी। लेकिन उससे पहले जान लीजिए उस शख्स के बारे में जिसके साथ इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के कई साल बिताए। यह नाम है पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जमाल शाह का। जमाल शाह ने बीवी के लगाए गए इन आरोपों को अब पूरी तरह खारिज किया है और फरियाल के बताए मामले पर अपनी एक बिल्कुल अलग कहानी पेश की है। तो आखिर पूरा मामला क्या है?
फरियाल गौहर और जमाल शाह की मैरिड जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था कि करीब 9 साल बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया और जिस प्रेगनेंसी को फरियाल घरेलू हिंसा से जोड़ रही हैं उस पर जमाल शाह ने क्या दावा किया है तो सबसे पहले बात करते हैं एक्टर जमाल शाह की वो पाकिस्तान के जानेमाने एक्टर होने के साथ-साथ आर्टिस्ट डायरेक्टर और कलाकार के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है। एक्टिंग के अलावा वह विजुअल्स आर्ट और थिएटर से भी जुड़े रहे हैं। यानी जमाल शाह सिर्फ एक अभिनेता नहीं है बल्कि पाकिस्तान के आर्ट वर्ल्ड में भी अलग पहचान रखने वाले कलाकार हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी एक्ट्रेस और लेखिका फरियाल गौहर से हुई थी। लेकिन अब कई साल बाद इसी रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं।
फरियाल गौहर ने हाल ही में नायदा यासिर के शो गुड मॉर्निंग पाकिस्तान में अपनी जिंदगी के हिस्से पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई तब वह सिर्फ 23 साल की थी। लेकिन फरियाल का दावा है कि शादी के बाद सब कुछ धीरे-धीरे बदलता चला गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक घरेलू हिंसा का सामना करती रही। फरियाल के मुताबिक उन्हें कई बार चमड़े की बेल्ट से मारा जाता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि चोटों की वजह से कई बार वो अपनी यूनिवर्सिटी की क्लास तक भी नहीं जा पाती थी। यानी बाहर की दुनिया को शायद सब कुछ नॉर्मल नजर आता था। लेकिन फरियाल के मुताबिक घर के अंदर के हालात बिल्कुल अलग थे। सिर्फ मारपीट नहीं उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान उनकी आजादी पर भी कई तरह की पाबंदियां थी। उनके मुताबिक वह अपनी मर्जी से बाहर जाकर टहल भी नहीं सकती थी। कहीं जाना होता था तो पर्दे का इंतजाम किया जाता था और कभी-कभी उन्हें अपनी सास का बुर्का तक पहनना पड़ता था। लेकिन उनकी कहानी का सबसे भावुक हिस्सा उनकी प्रेगनेंसी से जुड़ा है। फरियाल ने बताया कि जब वह एक ऐसी शादी में थी तब आसपास के लोग उन्हें रिश्ता बचाने के लिए बच्चा पैदा करने की सलाह देते थे।
फरियाल ने दावा किया कि हिंसा के कारण उन्हें प्रेगनेंसी लॉस का दर्द भी झेलना पड़ा। उन्होंने जुड़वा बच्चों को खोने की बात कही और बताया कि यही घटनाएं उनके लिए रिश्ते से बाहर निकलने का एक बड़ा मोड़ बनी। पर्याल की तरफ से सामने आई इस कहानी के बाद सोशल मीडिया पर जमाल शाह को लेकर तमाम सवाल उठने लगे और फिर अब जमाल शाह ने खुद सामने आकर इन आरोपों को खारिज किया है। जमाल शाह का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में किसी भी महिला के साथ मारपीट नहीं की है। उन्होंने फरियाद के साथ डोमेस्टिक वायलेंस के आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उनकी शादी और तलाक की कहानी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिलहाल करीब तीन दशक से ज्यादा पुरानी शादी की कहानी आज फिर से सुर्खियों में है। लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा दर्द शायद यही है कि जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार और भरोसे से हुई थी, उसका अंत आज भी विवाद और गंभीर आरोपों के बीच चर्चा में है। मैं