विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी जितनी ग्लैमरस नजर आती है, उतनी ही निजी जिंदगी में कई चुनौतियां भी हैं. दोनों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे जहां भी नजर आते हैं, फैंस की भीड़ और कैमरे उनका पीछा करने लगते हैं. विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ पिछले काफी समय से लंदन में रह रहे हैं. लेकिन सवाल ये कि आखिर क्यों? क्या मजबूरी है? अब इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताई है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गिनती उन स्टार कपल्स में होती है, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं. दोनों ने अपने रिश्ते से लेकर परिवार तक को हमेशा लाइमलाइट से थोड़ा दूर रखने की कोशिश की है. पिछले कुछ समय से ये पॉवर कपल भारत में नहीं है. घर-परिवार से क्यों विराट-अनुष्का ने दूरी बना ली? क्यों भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो गए. क्या करोड़ों की शोहरत मुसीबत बनी? ये सवाल लोगों के मन में अब माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया कि आखिर विराट-अनुष्का ने ये फैसला क्यों लिया
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है. दोनों ने शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक कैमरों और मीडिया की नजरों से दूर रखने की कोशिश की है. खासकर अपने बच्चों वामिका और अकाय को लेकर दोनों बेहद प्राइवेट रहे हैं और बच्चों के साथ लंदन श्फ्ट हो गए. अब धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने ये खुलासा किया कि आखिर क्यों पॉवर कपल ने ऐसा किया.
डॉ. श्रीराम नेने ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वह विराट से कई बार मिल चुके हैं और उनके लिए मन में काफी सम्मान है. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अनुष्का के साथ हुई एक बातचीत का जिक्र किया
उन्होंने कहा कि एक दिन हमारी अनुष्का से बहुत दिलचस्प बात हुई. वे लंदन शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि वे भारत में अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रहे थे. हम समझ सकते हैं कि वे किस स्थिति से गुजरते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं. उस पर सबका ध्यान जाता है और इस वजह से आप एक तरह से अलग-थलग हो जाते हैं.डॉ. नेने ने यह भी बताया कि किसी सेलिब्रिटी के लिए लगातार लोगों की नजरों में रहना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों का सेल्फी मांगना अपने आप में गलत नहीं है, लेकिन जब कोई परिवार के साथ लंच या डिनर कर रहा हो, तब ऐसी स्थिति असहज हो सकती है.डॉ. श्रीराम नेने ने खुद भी एक सेलिब्रिटी पति होने के नाते इस दबाव को समझाया. उन्होंने कहा कि जब आप लगातार लोगों की नजरों में रहते है तो आम दिनचर्या भी कठिन हो जाती है. उन्होंने कहा कि मैं सबसे घुल-मिल जाता हूं, बिंदास रहता हूं. लेकिन फिर भी यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है. हमेशा एक ‘सेल्फी मोमेंट’ आ जाता है
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपने दोनों बच्चों बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में एक प्राइवेट लाइफ जी रहे हैं. हालांकि, वे कभी-कभी लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें भारतीय मीडिया और फैंस की लगातार रहने वाली कवरेज से राहत मिलती है