सलमान खान के गुस्से के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन बॉलीवुड में सिर्फ सलमान ही ऐसे नही है जिनकी डायरेक्टर या एक्टर से लड़ाई होती रहती है।
हम बात कर रहे है इंडस्ट्री में बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त की।अभी हाल ही में सुभाष घई ने उनके और सलमान के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया था।
लेकिन अब हम आपको उनके और संजय दत्त के बीच हुए झगड़े के बारे में बताएंगे।बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और वीडियो शेयर किया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
साथ ही सभी फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक है. इसी बीच सुभाष घई का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने पहले पार्ट की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों को शेयर किया था.
फिल्म के 30 साल पूरे होने पर डायरेक्टर सुभाष घई ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में उनके किरदार को बहुत ही खास तरीके से तैयार किया गया था. शूटिंग के बीच एक सीन में संजय दत्त ने अचानक अपने को-स्टार का पकड़ लिया था, जिसके बाद सभी लोग बहुत डर गए थे और वहां का माहौल बहुत टेंशन वाला हो गया था. लेकिन उन्होंने कैमरा बंद नहीं किया.