Cli

इंडस्ट्री में पसरा मातम!मशहूर एक्टर का हुआ निधन, नाम जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

अगस्त महीने में मातम ही मातम। मशहूर डायरेक्टर से लेकर इन्फ्लुएंसरर की । अब दिग्गज एक्टर का निधन। चिरंजीवी के थे जिगरी दोस्त। एक्टर की की खबर सुन सन्न रह गए फैंस। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल।

अगस्त का महीना बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया के लिए बेहद दुखद साबित हो रहा है। एक के बाद एक सामने आ रही की खबरों ने लोगों को झंझोर कर रख दिया है। पहले मशहूर बॉलीवुड फिल्म मेकर कुकू कोहली के निधन की खबर आई।

फिर 23 साल के यूबर और इन्फ्लुएंसरर छवि की ने हर किसी को हैरान कर दिया। अब तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर जीवी नारायण राव के निधन की खबर सामने आई है। 73 साल की उम्र में उनके चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जीवी नारायण राव लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे थे। उन्होंने करीब पांच दशक के अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद बुधवार शाम उन्होंने आखिरी सांस ली।

जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से लेकर कलीग्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया और इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बताया। कहते हैं एक्टिंग का शौक उन्हें चेन्नई के मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट तक ले गया। जहां उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली।

साल 1976 में उन्होंने मशहूर डायरेक्टर के बालाचंद्र की फिल्म अथू लेनी कथा से फिल्मों में कदम रखा। खास बात यह रही कि पहली ही फिल्म में उनके काम को खूब पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अवार्ड भी मिला। इसके बाद जीवी नारायण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरुआत में वह लीड रोल में नजर आए लेकिन बाद में उन्होंने कैरेक्टर रोल्स करना शुरू कर दिया। हर किरदार को अपने अंदाज में निभाने की वजह से वह लगातार दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रहे।

जीवी नारायण राव सिर्फ एक्टर ही नहीं थे बल्कि उनका फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ बेहद खास रिश्ता था। चेन्नई के फिल्म इंस्टट्यूट में वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक ही बैच में पढ़े थे। दोनों ने साथ में एक्टिंग सीखी और यहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत भी हुई। वहीं मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ भी उनकी गहरी दोस्ती थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। जीवी नारायण ने बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने चिरंजीवी रजनीकांत की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया। फिल्मों के अलावा जीवी नारायण राव टीवी की दुनिया में भी एक्टिव रहे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। यानी कि करीब पांच दशक तक वह किसी ना किसी तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े रहे।

उनके निधन से एक ऐसा कलाकार चला गया जिसने पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए और पर्दे के पीछे भी सिनेमा को अपना योगदान दिया। कहा जा रहा है उनके जाने से परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं और हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *