कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी बाबा रामदेव पर टिप्पणी करती हैं तो कभी कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल उठाती हैं और अब कंगना रनौत सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके से गई। कंगना रनौत ने अभिजीत दीपक को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिससे कि सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
जहां एक तरफ उनके समर्थक इसे सच बोलने की हिम्मत बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं। दरअसल अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया जिसमें दोनों की इंग्लिश बोलने की काबिलियत की तुलना की गई। कंगना ने यह रील अपनी Instagram स्टोरीज पर शेयर की।
रील में पहले दीपक को इंग्लिश में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए दिखाया गया। जिसके बाद कंगना रनौत अंग्रेजी में बात करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही Instagram स्टोरीज पर जो रील शेयर की गई है, उसका कैप्शन लिखा है 12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के सीजेपी दीपके का इंग्लिश लेवल। एक है तो दूसरे को रिबूूट की जरूरत है। आपको बता दें कि कंगना ने पहले भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में अंग्रेजी को लेकर हुई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है।
उन्होंने याद किया कि कॉफी विद करण में सोनम कपूर ने उनका मजाक उड़ाया था। बाद में उस अनुभव पर बात करते हुए कहा कि फिल्म के साथ वर्षों की से मैंने एक चीज सीखी है। वह यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति का अंग्रेजी ना बोल पाने पर कभी मजाक नहीं उड़ाया जाएगा। साथ ही कहा कि वो शो अब हमेशा के लिए बंद हो चुका है। कंगना ने आगे कहा कि प्लीज आखिर में मेरी वापसी देखना ना भूलें।
24 साल की उम्र में भी सबके सामने बुली किए जाने, बेइज्जत किए जाने और मजाक उड़ाए जाने के बावजूद मैंने शालीनता, समझदारी, अच्छी तरह से बात रखने का हुनर और विनम्रता दिखाई है। इसका मुकाबला वे अंग्रेजी बोलने वाली आंटियां जिनकी परवरिश बहुत बढ़िया मानी जाती है कभी नहीं कर सकती। इसी बीच रविवार को अभिजीत दीपके ने अपनी Instagram स्टोरीज पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया है। उनसे पूछा गया था कि अंग्रेजी बोलते समय वह हिचकिचाते क्यों हैं?
अभिजीत दीपके ने कहा कि कैमरे के सामने वह असहज महसूस करते हैं। बता दें कि सोमवार को उन्होंने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को लेटर लिखकर सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षकों के खाली पदों और के बारे में जानकारी मांगी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रानौत ने सीजेपी से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की है। बल्कि पिछले महीने भी कंगना ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास को उनके सांसद के तौर पर किए गए काम पर की गई टिप्पणी के लिए आड़े हाथों लिया था।
दीपकी की उम्र और उनके छात्र होने के दावों पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा था कि मैंने इस व्यक्ति के बारे में Google किया और वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को छात्र कैसे कह सकता है। हां, मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं। मगर मैं पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं। उसकी उम्र में मेरे पास दो नेशनल अवार्ड थे।