Cli

घर के पुरुषों की 50 से पहले मौत का शाप? क्या संजीव कुमार भी नहीं बच पाए थे इस वजह से?

Uncategorized

नमस्कार आप सुन रहे हैं द बॉलीवुड रेडियो और मैं हूं आपके साथ आकाश दोस्तों आज के इस पॉडकास्ट में किस्सा संजीव कुमार का संजीव कुमार की मौत का किस्सा संजीव कुमार के निधन से एक रोस पहले क्या हो रहा था संजीव कुमार जो 70 के दशक के टॉप स्टार्स में शुमार रहे व उस वक्त बाकी हीरो से भी ज्यादा मेहनत आना पाते थे एक हरफ मला सितारा जिन्होंने रोमांटिक से लेकर थ्रिलर फिल्में तक की दो फिल्मों के लिए उन्होंने नेशनल अवार्ड तक जीते सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब संजीव कुमार को फिल्म मिलना बंद हो गई और इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए

लेकिन जब 6 नवंबर साल 1985 में संजीव कुमार की मौत हुई तो उनकी 10 से भी ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी जिनमें से कुछ हिट भी रही फिल्म में आने से पहले संजीव कुमार का नाम हरिहर जरीवाला था क्योंकि संजीव के पिता भगवान श्री कृष्ण के भक्त थे तो उन्होंने बेटे का नाम हरिहर जरीवाला रख दिया लेकिन फिल्मों में आने के बाद वह संजीव कुमार बन गए और सबके दिलों पर राज करने लगे संजीव कुमार ने खिलौना अंगूर शोले दस्तक और कोशिश जैसी फिल्में की लेकिन क्या आपको पता है कि बुरा वक्त संजीव कुमार को भी घेरने लगा था

जब फिल्में मिलना बंद हुई तो तो संजीव कुमार डिप्रेशन में चले गए करीब साल 1978 के आसपास उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी हार्ट सर्जरी हुई और संजीव कुमार आखिरी दिनों में एकदम तन्हा हो गए थे आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके परिवार में सभी पुरुषों की मौत 50 साल की उम्र से पहले ही हो जाती थी संजीव कुमार के साथ भी यही हुआ उनकी मौत 47 साल की उम्र में हो गई इससे पहले उनकी के दादा और पिता की भी मौत 50 साल की उम्र से पहले हो गई थी संजीव कुमार के भतीजे उदय जरीवाला एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताते हैं साथ ही यह भी बताया कि चाचा संजीव कुमार का आखिरी वक्त कैसा रहा था उदय जरीवाला से जब पूछा गया

कि क्या यह सच है कि उनके परिवार में सभी पुरुषों की मौत 50 साल की उम्र से पहले हो जाती है तो उन्होंने इसे सच बताया और उदय जरीवाला ने कहा कि पिछले कुछ समय से तो ऐसा ही हो रहा था दादा और संजीव कुमार के अलावा उनके पिता की भी मौत 47 और 50 साल की उम्र में हो गई थी उदय जरीवाला ने आगे कहा कि परब ऐसा नहीं है क्योंकि वह 50 साल से अधिक हो गए हैं लेकिन खुद उदय भी समझ नहीं पाए कि आखिर उनके घर में बाकी पुरुषों के साथ ऐसा क्यों हुआ कि वोह 50 साल की उम्र को पार करते उससे पहले ही चल बसे संजीव कुमार का 6 नवंबर 1985 में निधन हुआ था और हार्ट अटैक आने के बाद से संजीव कुमार की सेहत को लेकर और ज्यादा एहतियात बरती जाने लगी थी उदय जरीवाला बताते हैं कि संजीव कुमार के कमरे में हर व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं थी उनके कमरे में घंटी लगाई गई थी एक्टर जब घंटी बजाते तो ही कोई अंदर जा सकता था संजीव कुमार के कमरे में अगर किसी को जाने की इजाजत थी तो पूरी एहतियात और परहेज के साथ संजीव कुमार ने 5 साल इसी तरीके से निकाले उन्होंने फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी केवल शूटिंग ही नहीं बल्कि लोगों से मिलना जुलना भी लेकिन 5 नवंबर 1985 को सब कुछ बदल गया निधन से एक रोज पहले उस दिन वो फिल्म कत्ल की शूटिंग और फिर डबिंग का काम करने के बाद रात को पार्टी में चले गए और फिर वहां से प्रोड्यूसर नारी शिप्पी की

बेटी के घर खाने पर चले गए और वहां से फिर सुबह 4 बजे लौटे उदय जरीवाला बताते हैं कि हाउसकीपर को लगा कि संजीव कुमार सुबह देर से उठेंगे क्योंकि देर से आए हैं और इस चक्कर में किसी ने उन्हें उठाया नहीं थोड़ी देर बाद जमुनादास जी आए और वह हाउसकीपर से उनके बारे में पूछने लगे कि कहां है वह और बाद में कमरे में चले गए वहां उन्होंने देखा कि संजीव कुमार उल्टियां कर रहे रहे थे जमुनादास तुरंत डॉक्टर को लाने के लिए गए इस बीच सचिन पिलगांवकर भी वहां पर आ गए और जब उन्हें पता चला कि डॉक्टर को बुलाया गया है

तो वह घबरा गए सचिन पिलगांवकर और संजीव कुमार की बड़ी गाढ़ी दोस्ती थी और हालांकि उम्र का भी फासला था लेकिन यह दोस्ती गाड़ी थी नॉनवेज भी साथ में खाना और खूब मौज मस्ती करना खैर जब डॉक्टर के साथ सभी लोग संजीव कुमार के कमरे में पहुंचे तो देखा कि जमीन पर पेट के बल वो पड़े हुए थे उनके बगल में सबेट टेबलेट की एक शीशी पड़ी हुई थी डॉक्टर ने तुरंत ही संजीव कुमार को सीपीआर दिया पर संजीव कुमार तब तक इस दुनिया से अलविदा ले चुके थे एक उम्दा सितारा एक ऐसा स्टार जो वर्सेटाइल था अलग-अलग तरीके के किरदार को निभाने में जो अपने बारे में कहता था कि मैं बुढ़ापा नहीं देख पाऊंगा इसलिए बुजुर्गों वाले सारे किरदार उस शख्स ने बड़ी बखूबी बहुत ही शानदार तरीके से निभाए संजीव कुमार ने जवानी से ज्यादा बुढ़ापे के किरदार निभाकर शोहरत हासिल की थी एक से बढ़कर एक फिल्में आंधी मौसम अंगूर कोशिश यह वो फिल्में जो हमेशा हमारे दिलों में संजीव कुमार को जिंदा रखेंगी संजीव कुमार की फिल्म आपको जो सबसे ज्यादा पसंद आई हो उसका नाम हमें जरूर बताइएगा सुनते रहिए द बॉलीवुड रेडियो सुनता है सारा इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *