क्या रिशेदारी में बदलेगी गोविंदा और जॉनी की दोस्ती? क्या जॉनी बनने जा रहे हैं हीरो नंबर वन के संधी? क्या हीरो बनने से पहले ही यशवर्धन के सिर सजने वाला है सेहरा? क्या 10 साल बड़ी जैमी से जुड़ा सुनीता के लाडले का रिश्ता।
खुद जेमी ने तोड़ी चुप्पी, बताया वायरल खबरों का पूरा सच। जी हां, एक तरफ तलाक की खबरें तो दूसरी तरफ बेटे की शादी की अटकलें। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनका पूरा परिवार इन दिनों ना चाहते हुए भी खबरों का हिस्सा बना हुआ है। गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा की 39 साल की शादी में जो दरार आई है वो अब दुनिया की नजरों से छिपी नहीं है।
अभी गोविंदा सुनीता की शादी में वो वाली उलझन सुलझी भी नहीं थी कि गोविंदा के घर बहू आने की खबरों ने जोर पकड़ लिया। दरअसल हाल ही में एक फर्जी एआई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर जल्द ही गोविंदा और सुनीता आूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा से शादी करने वाली हैं।
वीडियो में दोनों की शादी के जनरेटेड नकली विजुअल्स भी दिखाए गए। जिन्हें देखकर कई लोग इस खबर को सच मान बैठे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यशवर्धन और जैमी की शादी की खबर ने जोर पकड़ लिया। खबरें तो यहां तक फैल गई कि गोविंदा का बेटा यशवर्धन आूजा हीरो बनने से पहले दूल्हा बनने जा रहा है। गोविंदा के बेटे का रिश्ता कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी के साथ होने जा रहा है। हालांकि अब खुद जैमी ने इन वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और यशवर्धन के साथ शादी की खबरों की सच्चाई दुनिया को बताई है। दरअसल जेमी लीवर ने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन बताते हैं कि जेमी ने यशवर्धन के साथ शादी की खबरों पर क्या कहा है। वीडियो की शुरुआत में जैमी बताती हैं कि शुरू में तो इस वीडियो को देख वो खूब हंस रही थी।
अपने कजिंस के साथ भी इस वीडियो को शेयर कर रही थी लेकिन बाद में मामले ने गंभीर रूप ले लिया। जेमी कहती है कि मैं देख रही हूं कि मेरी फर्जी शादी के फेक एआई वीडियोस बनाए गए हैं। पहले तो मैं काफी हंस रही थी लेकिन अब बहुत सारे कॉल आ रहे हैं। इससे एक बड़ी दुविधा यह भी हो गई है कि मेरे जो रिश्ते असली में आ रहे थे वह अब आना बंद हो गए हैं। ऐसा मत कीजिए।
बहुत मेहनत लग रही है लड़का ढूंढने में और जब कोई मिलेगा जब मेरी शादी तय होगी तो मैं खुद आप लोगों को बताऊंगी ना। मैं जानती हूं आप लोग मुझसे प्यार करते हैं। मैं भी करती हूं। मैं आप लोगों के साथ सब शेयर करती हूं। यह भी करूंगी। इसके आगे वीडियो में जैमी ने यशवर्धन का नाम लिए बिना ही शादी पर सफाई दी है। यश को छोटा भाई बताते हुए जेमी ने आगे कहा है कि जिस इंसान के साथ मेरी शादी की फर्जी खबरें उड़ाई जा रही हैं वो मेरा छोटा भाई जैसा है।
हम एक फिल्म पर भी साथ में काम कर रहे हैं। तो प्लीज फालतू के वीडियोस ना बनाएं। यह सच में बहुत बुरा है। बता दें कि जेमी लीवर और यशवर्धन आूजा के बीच लगभग 10 साल का एज डिफरेंस है। जेमी यशवर्धन को अपना छोटा भाई मानती हैं। दोनों जल्द ही एक फिल्म में नजर भी आने वाले हैं। यशवर्धन की डेब्यू फिल्म हीरो की हॉरर इन में जेमी लीवर नजर आएंगी। इस फिल्म से सुनीता आूजा भी बिग स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं।