काजोल आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन वो आज बहुत ही लोकप्रिय चहेरा है, काजोल के आज लाखो फैंस है। लेकिन आज हम आप को बताएंगे कि एक्ट्रेस काजोल किस की फैन है। और जब उनसे मिली तो क्या डिमांड कर ली थी।
काजोल श्रीदेवी की एक्टिंग की डाई हार्ड फैन रही हैं, वह चाहती थीं कि श्रीदेवी अपना एक्टिंग स्कूल खोलें. इतना ही नहीं, काजोल ने उनसे कहा था कि अगर वह ऐसा करती हैं तो वह खुद उस स्कूल की पहली स्टूडेंट बनेंगी.
काजोल ने कहा था कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं. वह अक्सर उनसे कहती थीं कि उन्हें अपना एक्टिंग स्कूल खोलना चाहिए. काजोल के मुताबिक, अगर श्रीदेवी ऐसा करतीं तो वह सबसे पहले जाकर उनकी स्टूडेंट बनतीं और उनसे अभिनय की बारीकियां सीखतीं.
काजोल ने श्रीदेवी की सबसे बड़ी खासियत बताते हुए कहा था कि वह हर किरदार में पूरी तरह ढल जाती थीं. जब वह किसी किरदार को पर्दे पर निभाती थीं तो दर्शकों को श्रीदेवी नहीं, बल्कि वही किरदार नजर आता था. यही बात उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती थी.
काजोल ने ‘चांदनी’, ‘चालबाज’, ‘सदमा’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा था कि इन सभी फिल्मों में श्रीदेवी के किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे. इसके बावजूद उन्होंने हर किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि वह बिल्कुल असली लगता था.
श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में निधन हो गया था. वह दुबई में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थीं