Cli

इंडस्ट्री में छाया मातम!मशहूर कॉमेडियन के पिता का हुआ निधन,नाम चौंका देगा।

Uncategorized

मशहूर कॉमेडियन के पिता का हुआ निधन। फेमस एक्टर के घर पसरा मातम। निधन की खबर से सदमे में आए फैंस। कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन पर टूटा दुखों का पहाड़। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिर छाई शोक की लहर।

जी हां इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जिसने फैंस को सदमे में भी डाल दिया है। द कपिल शर्मा शो से लाखों लोगों को हंसाने वाले एक मशहूर कॉमेडियन के सर पिता का साया हट गया है। हमेशा अपनी कॉमेडी और शानदार अंदाज से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस कलाकार के घर इस वक्त मातम छाया हुआ है। पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस से लेकर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक शोक में डूब गई है।

वहीं इस दुखद खबर की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त और कोस्टार कृष्णा अभिषेक ने शेयर की है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजीव [संगीत] ठाकुर की जिनके पिता श्रवण कुमार का निधन हो गया है। पिता के निधन की खबर से राजीव और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। राजीव के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साथ ही साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजीव ठाकुर को कृष्णा अभिषेक के साथ इंदौर के एक इवेंट में परफॉर्म करना था। कृष्णा अभिषेक इंदौर पहुंच भी चुके थे। लेकिन इसी बीच एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसके बाद राजीव इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। फैंस को इस दुखद खबर के बारे में जानकारी भी दी। कृष्णा अभिषेक ने शेयर किया। जैसे ही हम इंदौर के लिए रवाना हो रहे थे, राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया। मेरे और मेरे दोस्तों के लिए यह बेहद दुखद खबर है। इसके अलावा उन्होंने इवेंट के लिए टिकट खरीद चुके लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है और बताया कि कार्यक्रम की नई डेट का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

आपको बता दें राजीव ठाकुर अपने परिवार खासकर अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें और वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं। ऐसे में पिता के निधन ने उन्हें गहरा झटका दिया है।

हालांकि इस खबर के सामने आने तक राजीव ठाकुर या उनके परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

जानकारी के लिए बता दें कि राजीव ठाकुर ने पंजाबी और हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो जैसे लोकप्रिय कॉमेडी शोज़ में नजर आ चुके हैं और अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन भी कर चुके हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस राजीव ठाकुर के पिता को भावनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में कॉमेडियन और उनके परिवार को हिम्मत भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *