आज एक ऐसी खबर सामने आई जिसने टीवी के पुराने दौर की यादों को फिर से ताजा कर दिया। जिस एक्ट्रेस की एक्टिंग के लोग दीवाने थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। आज वह हमारे बीच नहीं है। बी आर चोपड़ा की महाभारत में किरदार निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस आशा सिंह जैसवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
आज उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। आशा का नाम उन कलाकारों में आता है जिन्होंने बिना किसी चमक-धमक के काम से अपनी पहचान बनाई। महाभारत में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर तक मशहूर किया। उनकी एक्टिंग उस दौर की याद को ताजा कर देती है। दरअसल उनके निधन की खबर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई लोगों के लिए वह सिर्फ एक्ट्रेस नहीं थी बल्कि वह उस गोल्डन टीवी एरा का यादगार सफर हैं

जो कि कभी भुलाए नहीं भूल सकता। अश ने फिल्मों और टेलीविजन दोनों में काम किया और सालों तक सोशल वर्क से भी जुड़ी रही। उनकी पहचान सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने काम के जरिए एक लंबी और सम्मानित जर्नी को तय किया। रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ वक्त से वह बीमार थी। एक रिपोर्ट में बताया गया कि उनके लंग्स में इंफेक्शन हो गया था और मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली।
सोचिए जिसकी आवाज और एक्टिंग कभी टीवी पर घर-घर तक मशहूर थी। आज उनकी यादें ही दर्शकों के पास रह गई हैं। आशा की जर्नी हमें उस दौर की याद दिलाती है जब टेलीविजन पर वीएफएक्स नहीं था और कलाकारों की एक्टिंग ही लोगों का समा बांधती थी। महाभारत जैसे शो ने पूरी जनरेशन को एक यादगार कहानी से जोड़ा है और उसी कहानी का आशा भी हिस्सा है। आज उनके जाने की खबर से फैंस परेशान हैं
और उनकी परफॉर्मेंस को याद कर रहे हैं। उनके परिवार के लिए यह काफी मुश्किल भरा दौर है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। एक कलाकार चला गया लेकिन उसके निभाए किरदार वहीं रह जाते हैं स्क्रीन पर। यादों में और उन लोगों के दिलों में जिन्होंने कभी उन्हें देखा और पसंद किया। हम भी अपनी टीम की तरफ से आशा सिंह जैसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी यादें और उनके काम हमेशा फैंस के बीच जिंदा रहेंगे।