इमरान हाशमी इन दिनों छाए हुए हैं क्योंकि उनकी फिल्म आवारापन 2 ने सबका दिल जीत लिया है। आवारापन 2 रिलीज के पहले दिन से छाई हुई है और मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह इमरान की पहली लीड फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इमरान के इस सक्सेस के बीच अब सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इमरान को लेकर एक भविष्यवाणी की थी जो अब पूरी हो गई है।
दरअसल सलमान खान का 14 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है जो साल 2012 में आई फिल्म इश्क इन पेरिस के म्यूजिक लॉन्च का है। सलमान खान उसमें बोलते हैं इमरान हाशमी मोस्ट अंडररेटेड एक्टर हैं और उन्हें उनका ड्यू मिलना चाहिए। इमरान ने एक के बाद एक हिट दी है। इमरान काफी अच्छे एक्टर हैं और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वहीं इमरान और सलमान साथ में फिल्म टाइगर 3 में भी काम कर चुके हैं
और इस फिल्म में इमरान नेगेटिव रोल में थे। टाइगर 3 के प्रमोशन के दौरान इमरान ने बताया था कि क्यों वह सलमान को भाई नहीं बोलते जैसे इंडस्ट्री के लोग उन्हें बोलते हैं। इमरान ने एफएम कनाडा से बात करते हुए कहा था मैं सलमान को भले ही भाई ना कहूं लेकिन मैं उन्हें भाई ही मानता हूं।
मैं उन्हें दोस्त नहीं मानता हूं। मेरे लिए जरूरी नहीं है कि उन्हें उसी लेवल से बुलाऊं जैसे बाकी लोग करते हैं। रिस्पेक्ट सिर्फ बोलकर नहीं आती। वह बिहेवियर से होती है। आपको अपने एक्शन से रिस्पेक्ट करनी चाहिए। मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। मैं सबके साथ एक जैसा बर्ताव करता हूं। यह मेरे परिवार की परवरिश है। मैं ऐसे ही फैमिली बैकग्राउंड से आया हूं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।