आज हम बात करेंगे विश्व सुंदरी बनकर दुनिया भर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की जिसके लिए कभी खुद सलमान खान गाया करते थे चांद छुपा बादल में वो इतनी खूबसूरत थी कि एक समय पर बाप और बेटे दोनों के दिल से यह आवाज निकलती थी कजरारे कजरारे तेरे काले-काले नैना मिस वर्ल्ड बनी तो उन्हें सीधे हॉलीवुड फिल्मों से लीड रोल मिलने लगे थे और उन्हें भी लगने लगा कि क्यों ना करूं गुरूर मेरे पास गुण भी है रूप भी है एक ऐसी एक्ट्रेस जिसे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला। क्यों उसने सिर्फ अपने देश के लोगों के प्यार और भरोसे के लिए हॉलीवुड में अपने चमकते करियर को छोड़कर बॉलीवुड को चुना। कैसे सलमान खान ने उसकी जिंदगी नरक बना दी। कैसे प्यार में पागल होकर उसने अपने मां-बाप को छोड़ दिया। कैसे उन्हें तीन बार सच्चा प्यार हुआ? ऐसा क्या हुआ कि जिसका दीवाना कभी पूरा बॉलीवुड हुआ करता था। अचानक से लोगों ने उसके साथ काम ही करना बंद कर दिया और उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया और क्या कारण रहा कि उनका बसा बसाया परिवार भी अब उजड़ रहा है। जानेंगे और भी बहुत कुछ। तो चलिए शुरू करते हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलूर में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णराज राय और मां का नाम वृंदा राय था। ऐश्वर्या राय को बचपन से ही डांस और संगीत का शौक था। उनकी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद और आंध्र प्रदेश में हुई और बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। पढ़ाई के दौरान ही ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफर्स आने लगे थे और कॉलेज जाते-जाते वो मॉडलिंग करने भी लगी थी। वो इतनी खूबसूरत थी कि उन्हें कई टीवी एडवर्टाइजमेंट्स में काम मिलने लगा था। 1994 में उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेक्स्ट में भाग लिया था। उस समय तक ऐश्वर्या की खूबसूरती के इतने चर्चे हो चुके थे कि सुष्मिता सेन को जब यह बात पता चली कि ऐश्वर्या इस कंपटीशन में भाग ले रही हैं तो वह बिना फॉर्म भरे ही वापस आ गई थी। वो अलग बात है कि बाद में सुष्मिता सेन ने वह फॉर्म भरा और वो सुष्मिता सेन ही उस कंपटीशन को जीती और ऐश्वर्या राय दूसरे नंबर पर रही थी। सुष्मिता सेन इस बात पर फूली नहीं समा रही थी कि उसने ऐश्वर्या राय को हरा दिया। लेकिन इसी साल ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का कंपटीशन में भाग लिया और विश्व सुंदरी बनकर सभी का दिल जीत लिया। जैसे ही ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी तो दुनिया भर में उनका नाम हो गया और जैसे कि फिल्मों वाले तो अपनी ताक लगाए बैठे ही थे। कब कोई विश्व सुंदरी उनकी फिल्म में एक ठुमका लगाए और वह करोड़ों रुपए छाप लें। बात तो सही है। ऐश्वर्या के सामने फिल्मों की लाइन लग गई। लेकिन ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड को घास तक नहीं डाली और 1997 में तमिल फिल्म रूबरू से अपने एक्टिंग करियर [संगीत] की शुरुआत की। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही और ऐश्वर्या राय का करियर शुरू होते ही उस पर मानव ग्रहण लग गया। इसके बाद वो फिल्म जींस में नजर आई जो कि उस समय साउथ के बजट से भी बाहर की फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म से भी ऐश्वर्या को कुछ खास हासिल नहीं हुआ। इसके बाद साउथ में सफलता ना मिलती देखकर उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर ही लिया। इस फिल्म का नाम था और प्यार हो गया। इसमें वह बॉबी देओल के साथ थी। बॉलीवुड वालों के अंदर तो ऐसा टैलेंट है कि वह राखी सावंत को भी खूबसूरत दिखा दें।
पर ऐश्वर्या राय तो ऑलरेडी बहुत ज्यादा खूबसूरत थी। मतलब कुछ भी और बॉलीवुड वालों ने ऐश्वर्या राय को इतना खूबसूरत दिखाया और लोगों ने कहा कि यह तो सच में विश्व सुंदरी है। और साउथ वालों ने कहा मजाक है क्या? और फिर पहली ही फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड भी मिल गया। और इसके बाद तो बॉलीवुड वालों ने ऐश्वर्या के आगे फिल्मों का ढेर लगा दिया। इसमें से ऐश्वर्या को बस अच्छी फिल्में चुननी थी [संगीत] और वह एक के बाद एक फिल्में करती गई। 1999 में उनकी फिल्म आई। आ अब लौट चलें जिसमें वह राजेश खन्ना और अक्षय खन्ना के साथ नजर आई। फिल्म बेहतरीन रही और ऐश्वर्या की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई और फिल्म के गाने बॉलीवुड के सदाबहार गानों में शामिल हो गए। उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था। उन्हें खूब काम भी मिल रहा था और वह एक साथ कई फिल्मों में काम कर रही थी और तभी उनकी जिंदगी में आए भाईजान यानी कि सलमान खान ऐश्वर्या राय फिल्म जोश की शूटिंग कर रही थी जब पहली बार सलमान खान ने उन्हें देखा था। कहा यह भी जाता है कि उस समय सलमान खान एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ प्यार में थे। लेकिन ऐश्वर्या को देखकर वो पाकिस्तानी बहना को भूल गए और उनके लिए जान से भाईजान बन गए और पूरी तरह से ऐश्वर्या के दीवाने हो गए। कहा यह भी जाता है कि फिल्म जोश पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी।
लेकिन सलमान खान ने इसे करने से मना कर दिया क्योंकि इसमें उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था और वो ऐश्वर्या के भाई नहीं बल्कि जान बनना चाहते थे। बात तो सही है और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म दिल दे चुके सनम में काम किया और सलमान खान को ऐश्वर्या के साथ काम करने का मौका आखिरकार मिल ही गया और यही वो समय था जब सलमान खान को ऐश्वर्या राय को फंसाने का मौका भी मिल गया। इस फिल्म में सलमान खान ऐश्वर्या राय के साथ-साथ अजय देवगन ने भी काम किया था। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इस फिल्म के गाने भी भारतीय फिल्म के सदाबहार गानों के खजाने में शामिल हो गए। तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही। सलमान खान ने भी जी तोड़ मेहनत की और आखिरकार ऐश्वर्या राय भी सलमान के प्यार में पड़ ही गई। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि सलमान किसी और के साथ रिलेशनशिप में है और वह डबल गेम खेल रहे हैं तो उन्होंने सलमान खान से कहा चीटिंग करता है तू लेकिन सलमान खान ने उन्हें मना लिया और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म ताल में काम किया। ताल से ताल मिला। इसमें उनके साथ थे अनिल कपूर और धुरंधर फिल्म से स्टार बने अक्षय खन्ना। उस समय तक अक्षय खन्ना के सर पर अच्छे खासे बाल भी थे। खैर इस फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा हिट रहे और यह फिल्म भी काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुई। 90 के दशक की एक खास बात यह थी कि उस दौर में जो भी फिल्में बनती थी उसके गाने लाजवाब हुआ करते थे और 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में दिखाया जाता था कि एक गरीब घर की बेटी और अमीर घर का बेटा या फिर एक अमीर घर की बेटी और गरीब घर का बेटा मतलब साफ है कि कहानियां लगभग एक जैसी ही हुआ करती थी। लेकिन फिल्म के गाने इतने दमदार हुआ करते थे कि फिल्म हिट हो जाती थी। जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय फिल्मों में दिनरा व्यस्त रहने लगी, तो वहीं सलमान खान के साथ भी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। और जब यह बात सलमान की गर्लफ्रेंड को पता चली तो वह इतनी दुखी हुई कि उसने बॉलीवुड छोड़ दिया, सलमान खान को छोड़ दिया। यहां तक कि अपने पाकिस्तान को भी छोड़ दिया और अमेरिका चली गई। गर्लफ्रेंड के जाते ही सलमान खान के मन में 400-500 लड्डू एक साथ फूटने लगे और दोनों खुलकर मिलने लगे। बॉलीवुड के गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे अखबारों में बिकने लगे और यह खबरें बॉलीवुड के गलियारों से होते हुए ऐश्वर्या राय के मां-बाप के पास भी पहुंच गई।
लेकिन ऐश्वर्या सलमान के प्यार में इतनी ज्यादा पागल हो गई थी कि सलमान खान को छोड़ने की बात कहने पर उसने अपने मां-बाप को ही छोड़ दिया। शाबाश बेटा और खुद का फ्लैट लेकर अकेले रहने लगी। लेकिन सलमान खान को उस समय बॉलीवुड का बैड बॉय कहा जाता था। जो अपने गुस्से के लिए जाने जाते थे और धीरे-धीरे उनके गुस्से का शिकार ऐश्वर्या राय भी होने लगी। सलमान खान ऐश्वर्या राय को लेकर इतने पॉजिव [संगीत] हो गए थे कि जिस किसी एक्टर के साथ वो काम करती तो सलमान खान उसी के साथ ऐश्वर्या राय के संबंध होने की आरोप लगाने लगते। ऐश्वर्या को शाहरुख खान के साथ फिल्म चलते-चलते [संगीत] में साइन किया गया था। लेकिन एक दिन सलमान खान फिल्म की शूटिंग पर पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे और ऐश्वर्या को गाली देने लगे। उन्होंने ऐश्वर्या राय को कहा कि शाहरुख खान के साथ उनका अफेयर चल रहा है। अब शाहरुख खान सलमान को तो कुछ कह नहीं सकते थे। इसीलिए उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया और बाद में रानी मुखर्जी को ले लिया गया। इसका असर यह हुआ कि ऐश्वर्या को और भी कई बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया। और खासकर जिसमें शाहरुख खान होते थे। क्योंकि शाहरुख खान सलमान खान के साथ किसी तरह का कोई पंगा नहीं चाहते थे। और उनसे पंगा भला ले भी कौन सकता था। यही कारण रहा कि ऐश्वर्या राय को मैं हूं ना और वीर जारा जैसी फिल्मों से बाहर कर दिया गया और ऐश्वर्या राय शाहरुख खान के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद ऐश्वर्या ने शाहरुख खान के साथ किसी भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। हालांकि फिल्म मोहब्बतें में ऐश्वर्या राय ने शाहरुख खान के साथ काम किया लेकिन एक गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर और फिल्म में उनका बहुत ही छोटा किरदार था। सलमान खान ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने लगे। उन्हें खूब टॉर्चर करने लगे। वह रात में उन्हें गालियां देते, मारते, पीटते और जब सुबह होती तो सॉरी बोलकर कहते कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। और जब ऐश्वर्या राय को यह समझ में आने लगा कि उनके माता-पिता ठीक कहते थे तो उन्होंने सलमान खान से दूरी बनाने का फैसला किया। यह बात अलग है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को मारते-पीटते थे और उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया करते थे। लेकिन यह भी सच है कि सलमान खान दिल के बड़े अच्छे हैं क्योंकि अमेरिका से जब उनकी गर्लफ्रेंड ने एक बार कॉल किया और उन्हें कहा कि उनके पिताजी की तबीयत काफी ज्यादा खराब है तो सलमान खान दौड़े चले गए और वहां से जब वो वापस लौटे तब ऐश्वर्या राय से उनका जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सलमान खान ने डेथ तमाचे डेथ तमाचे ऐश्वर्या राय के गाल पर बजा दिए और इसके बाद ऐश्वर्या राय ने हार कर अपने पिता को कॉल किया और फिर उनके पिताजी पुलिस लेकर आ गए। पुलिस में शिकायत कर दी गई और सलमान खान की एफआईआर हो गई। एफआईआर होने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के पिता को भी गालियां दी और उनसे मारपीट की। यह वो दौर था जब ऐश्वर्या अपने करियर के टॉप पर चल रही थी। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर होती ही जा रही थी। जहां एक तरफ प्रोफेशनल लाइफ में वह सफलता के झंडे गाड़ रही थी, तो वहीं दूसरी ओर अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत ज्यादा परेशान थी। फिल्म देवदास में उनके काम की खूब तारीफ हुई और देवदास ही उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्म रही जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। फिल्म कुछ ना कहो के सेट पर जहां सलमान खान ने पहुंचकर तोड़फोड़ की थी। वहां सुभाष घई जो कि अपने इरा के महान डायरेक्टर माने जाते हैं। उन्हें भी सलमान खान ने जबरदस्त थप्पड़ मारा था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से दूरी बना ली और दोनों एक साथ आखिरी बार फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम में नजर आए थे और इसमें ऐश्वर्या का छोटा सा किरदार था लेकिन फिल्म की शूटिंग उनके ब्रेकअप से पहले ही पूरी हो चुकी थी। उस समय सलमान का वो दबदबा था कि हर छोटा-बड़ा एक्टर सलमान के गुस्से से डरता था। ऐश्वर्या को फिल्म में लेने का मतलब होता था जानबूझकर मुसीबत मोल लेना। धीरे-धीरे लोगों ने ऐश्वर्या के साथ काम करने से मना कर दिया और उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया। बहुत लंबे समय के बाद उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हुआ था।
जी हां, उस बीच एक और इंसिडेंस हुआ था विवेक ओबेराय के साथ। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद और फिल्मों में काम मिलना कम होने के बाद ऐश्वर्या काफी ज्यादा परेशान रहने लगी थी और उस समय उनका सहारा बने विवेक ओबेराय। फिल्म के दौरान ऐश्वर्या भी विवेक ओबेराय के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगी। लेकिन जैसे ही इनकी जानकारी भाईजान को लगी तो वह भड़क गए। सलमान खान ने विवेक ओबेराई को खूब गालियां दी और उन्हें धमकी भी दी और बदले में विवेक ओबेराई ने भी सलमान खान से पंगा ले लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपने और ऐश्वर्या के सारे कच्चे चिट्ठे खोल दिए। ऐश्वर्या का नाम वह लगातार मीडिया में उछाल रहे थे। जिससे दुखी होकर ऐश्वर्या राय ने विवेक से भी रिश्ता तोड़ दिया। उधर सलमान खान से पंगा लेकर विवेक कहीं के नहीं रहे। सलमान ने उसे फिल्मों से बाहर करवा दिया। इसके बाद ऐश्वर्या राय की भी एकद फिल्मों को छोड़कर ज्यादा फिल्में नहीं आई। उन्होंने बाहर की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया जिसमें वह साउथ की कई बड़ी हिट फिल्मों में नजर आई। रोबोट उनकी जिंदगी की आइकॉनिक फिल्म बन गई जिसे आज भी भारत की सबसे बेहतरीन फिल्म माना जाता है और जिसमें उन्होंने वन एंड ओनली रजनीकांत के साथ काम किया। क्यों हिला डाला ना? वह कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आई। लेकिन एक फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी जिसका नाम था ट्राई जिसमें उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया। इसकी वजह थी कि इस फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीनंस थे और वो नहीं चाहती थी कि भारतीय दर्शक उन्हें इतने ज्यादा बोल्ड सींस में देखकर नाराज हो जाएं। लेकिन दीदी शायद आपको नहीं पता कि Instagram पर ऐसे दर्शक भरे पड़े हैं जो कि ऐसे ऐसे प्रोफाइल्स को फॉलो करते हैं और लाइक्स डिसलाइक करते रहते हैं। जहां उन्हें कुछ भी टैलेंट नहीं दिखता।
सिर्फ वो दिख जाता है। लेकिन ऐश्वर्या राय को कौन बताएं कि भारतीय दर्शक तो मानो आंखें फाड़कर बोल्ड सीन का इंतजार कर रहे थे। फिल्में ना मिलने के कारण और अपनी पर्सनल लाइफ पूरी तरह बर्बाद होते देखकर ऐश्वर्या राय ने पूरी तरह से यू टर्न ले लिया। उनकी जिंदगी में कुछ खास खुशी बची नहीं थी। इसीलिए उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसने सबको चौंका कर रख दिया। ऐश्वर्या को तो उस दौर में प्यार में धोखा मिल ही गया था। साथ ही साथ एक और बंदा था जो प्यार में धोखा खा चुका था। जी हां, वह थे अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन की भी करिश्मा कपूर से सगाई टूट चुकी थी और रानी मुखर्जी ने भी उन्हें ठेंगा दिखा दिया था। इसी दौर में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की कई मुलाकातें हुई। वह दोनों एक साथ कई सारी फिल्मों में काम कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और यह नजदीकियां फिर प्यार में बदल गई। साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने मौके का फायदा उठाया और ऐश्वर्या राय से शादी के लिए पूछ लिया। ऐश्वर्या राय ने भी तुरंत हां कह दी लेकिन यहां एक अड़चन आ खड़ी हुई जब ऐश्वर्या राय की सास यानी कि जया बच्चन ने इस शादी से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय मांगलिक हैं और इसके बाद ऐश्वर्या राय की शादी काशी जाकर एक पीपल के पेड़ से करवाई गई और इसके बाद जाकर फिर अभिषेक बच्चन से उनकी शादी हुई। जहां एक तरफ बॉलीवुड में इस शादी की काफी चर्चाएं हुई। लोग इन्हें बधाइयां दे रहे थे। तो वहीं कुछ ट्रोलर्स ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय ने एक फ्लॉप एक्टर से शादी कर ली है। वैसे शादी से करियर का क्या लेना देना? इंसान अच्छा होना चाहिए। खैर आजकल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर कई सारी खबरें मार्केट में आती रहती हैं। कभी मीडिया में खबर आ जाती है कि यह दोनों अलग हो रहे हैं और इनका तलाक होने वाला है तो कभी खबर आती है कि सब एकदम सही चल रहा है और दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा मजबूती है। खैर, इस बारे में आपका क्या कहना है? क्या आपको ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी अच्छी लगती है? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा। साथ ही साथ इस वीडियो से संबंधित कोई भी विचार या कोई भी बात आपके मन में आई हो तो वह कमेंट में लिखना बिल्कुल मत भूलिएगा और हां ऐश्वर्या राय आपको पसंद है या नहीं यह भी कमेंट में लिख दीजिएगा। वीडियो पसंद आई हो तो इसे लाइक करिएगा और अगर आप हमारे चैनल वारिधी मंथन पर नए हैं तो इसे सब्सक्राइब करके बेल आइकन दबाना बिल्कुल मत भूलिएगा। वीडियो में अब तक बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।