Cli

कौन है तुकाराम मुंडे जिसके निशाने पर है ये बॉलीवुड सुपरस्टार?

Uncategorized

महाराष्ट्र के आईएएस अफसर तुकाराम मुंडे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से वह एफडीए आयुक्त बने हैं तब से अपनी सख्त कारवाई को लेकर चर्चा में हैं। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंडे का अभियान अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है। होटलों और रेस्टोर में कारवाई के बाद महाराष्ट्र खाद्य और औषधीय प्रशासन ने तीन बड़े फिल्मी सितारों को नोटिस भेज दिया है। इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। मामला किसी फिल्म का नहीं बल्कि एक विज्ञापन का है। तीनों अभिनेताओं ने जिस इलायची ब्रांड का विज्ञापन किया उसे लेकर एफडीए को शक है कि इसके जरिए प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार किया गया। अब विभाग ने तीनों से जवाब मांगा है।

यानी मामला सीधे तौर पर सितारों की ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़ गया है। महाराष्ट्र एफडीए ने यह कदम ऐसे समय में उठाया जब राज्य में तंबाकू और पान मसाला की बिक्री और प्रचार के खिलाफ कारवाई तेज कर दी गई। नियामक ने एफएसएस एक्ट की धारा 24 और 53 का हवाला देते हुए विज्ञापन और तीनों अभिनेताओं की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। इस हफ्ते जारी किए गए नोटिस में तीनों अभिनेताओं से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एफडीए का कहना है कि विज्ञापन विमल पान मसाला ब्रांड के साथ सीधा जुड़ाव बनाता दिखाई देता है और इसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत प्रतिबंधित उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रचार माना [संगीत] जा सकता है। नोटिस में कहा गया है कि विज्ञापन की जांच करने पर पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह विमल ब्रांड को बढ़ावा देता है जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा हुआ है। पान मसाला ऐसा उत्पाद है जिसके निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर महाराष्ट्र राज्य में 1 वर्ष के लिए रोक लगाई गई है। यह रोक महाराष्ट्र राज्य के फ़ूड सेफ्टी कमिश्नर द्वारा एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 3021 के तहत 13 जुलाई 2026 की को जारी किए गए प्रतिबंध आदेश में निर्धारित तारीख से प्रभावी है। महाराष्ट्र एफडीए का कहना है

कि वह पहली बार किसी सेट विज्ञापन की इस तरह जांच कर रहा है। नियामक के मुताबिक विज्ञापन की प्रस्तुति, संवाद, उत्पाद का नाम और बाजार में उसकी पहचान ऐसे कई सवाल खड़े करते हैं जिनसे यह आशंका पैदा होती है कि कहीं यह प्रतिबंधित तंबाकू, उत्पाद का अप्रत्यक्ष या सेरोगेट प्रचार तो नहीं है। तीनों अभिनेता ब्रांड एंडोर्सर के तौर पर इस विज्ञापन में नजर आए हैं। इसी वजह से एफडीए ने विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव को जांच के दायरे में रखा है।

विमल इलायची के विज्ञापन में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे खासा चर्चित बनाया है। अब एफडीए की जांच इस बात पर केंद्रित है कि विज्ञापन वास्तव में इलायची जैसे अलग उत्पाद का प्रचार करता है या फिर इसके जरिए प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड की पहचान और बाजार में उसकी मौजूदगी को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *