जैसमीन भसीन की गई याददाश्त, भूल गए एक्ट्रेस के हाथ पैर। कुछ देर के लिए करीबियों की भी अटकी सासे। अपडेट के बाहर आते ही फैंस की भी बढ़ी बेचैनी। जी हां, छोटे पर्दे की बबली और टैलेंटेड एक्ट्रेस जैसमीन भसीन को कौन नहीं जानता? सालों से छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग के जरिए एंटरटेन करने वाली जैसमीन लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वेल, डाई हार्ट फैंस के दिलों पर राज करने के साथ-साथ एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।
लेकिन इस वक्त जैसमीन को लेकर एक ऐसा शॉकिंग अपडेट सामने आ रहा है जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वालों के होश उड़ गए हैं। तेजी से वायरल होते दावों के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के सेट पर कुछ देर के लिए जैसमीन बहसीन की याददाश्त चली गई थी और कुछ देर एक्ट्रेस सब कुछ भूल गई थी और बार-बार कुछ ऐसी बातें कर रही थी जिसे सुनकर आसपास के लोगों को भी घबराहट होने लगी थी।
खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन के नए और हैरान कर देने वाले प्रोमो से निकाली गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैसमीन भसीन एक वाटर स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं और इस स्टंट को करने के दौरान एक्ट्रेस पानी में गिर भी जाती हैं और इस स्टंट के ठीक बाद जैसमीन ऐसी बातें बोलती हैं और ऐसे रिएक्ट करती हैं जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए। प्रोमो में डरते और घबराते हुए जैसमीन यह कहती हैं कि आखिरकार था क्या स्टंट में? मुझे कुछ भी याद नहीं आ रहा। मैं यहां क्या कर रही हूं?
अब प्रोमो में जैसमीन की यह बातें सुन खतरों के खिलाड़ी के फैंस भी घबरा गए। जानकारी के मुताबिक इस स्टंट के बाद जैसमीन की याददाश्त तो थोड़ी देर के लिए चली गई थी। भले ही यह सब कुछ बहुत टेंपरेरी था, लेकिन फिर भी यह मेकर्स और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का टॉपिक बन गया है। लोग बातें कर रहे हैं। यह सब मजाक था या सच में जैसमीन की याददाश्त चली गई थी। यही नहीं शो से जुड़े एक सूत्र ने भी कुछ देर के लिए गई जैसमीन की याददाश्त।
पर बात करते हुए बताया कि यह इंसिडेंट एकदम सच था। वायरल रिपोर्ट के मुताबिक शो के करीबी सूत्र ने बताया स्टंट करते वक्त वास्तव में जैसमीन की याददाश्त स्थाई रूप से चली गई थी। स्टंट के तुरंत बाद उसे थोड़ी देर तक कुछ याद नहीं आ रहा था। सेट पर मौजूद सभी लोगों के लिए बहुत स्ट्रेसफुल सिचुएशन थी और अगले कुछ घंटे सभी के लिए तनावपूर्ण रहे। हालांकि जैसमीन ने इस पूरी सिचुएशन के दौरान बहुत समझदारी और सिंसियरिटी से काम लिया। बहरहाल अब इस किस्से की सच्चाई बाहर आते ही फैंस परेशान हो गए हैं और सेफ्टी को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। बता दें कि जैसमीन भसीन पहले भी स्टंट करने के दौरान खतरों के खिलाड़ी में खुद को चुनौती देने के बारे में बात कर चुकी हैं। भले ही स्टंट को करने में जैसमीन ने बहुत हिम्मत दिखाई हो, लेकिन उनके फैंस के लिए बिल्कुल भी साधारण बात नहीं है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2