अचानक हॉस्पिटल हाथ की सर्जरी और फिर नेताओं का हॉस्पिटल विजिट। आखिर मिथुन चक्रवर्ती के साथ ऐसा क्या हुआ कि फैंस की टेंशन बढ़ गई। क्या उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है? और आखिरकार यह पूरा मामला क्या है? हम इस मामले की सच्चाई बताते हैं। बॉलीवुड के फेमस एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। उनकी एक सर्जरी हुई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें स्टार्ट हो गई। कुछ लोगों को लगा कि शायद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई है।
लेकिन इस पूरे मामले में एक नई जानकारी निकल कर सामने आई। रिपोर्ट की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती के हाथ में काफी लंबे वक्त से एक मेडिकल प्रॉब्लम थी। डॉक्टर्स ने जांच के बाद एक छोटी सी सर्जरी कराने की सलाह दी और इसी वजह से दादा को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा और उनका ऑपरेशन भी हो गया है। सर्जरी के बाद पहली फोटो निकल कर सामने आती है। उस फोटो ने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया। हॉस्पिटल के कमरे में मिथुन की तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर अफवाह भी फैलानी शुरू कर दी।
लेकिन थोड़ी देर बाद पूरी तरह से जो कहानी थी बदल जाती है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचते हैं और मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात करते हैं। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि घबराने की कोई भी जरूरत नहीं है। मिथुन दा पूरी तरह से ठीक हैं और उनका ऑपरेशन पूरी तरह से सक्सेसफुली रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने कुछ दिन उन्हें आराम करने की सलाह दी है और जल्द ही मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर से आपको सड़कों पर दिखाई देंगे। यह अपडेट आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।
सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कई यूज़र्स लिख रहे हैं गेट वेल सून मिथुन दा तो किसी ने कहा कि जल्द हॉस्पिटल से ठीक होकर वापस घर आइए। मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्टिव दिखाई दिए हैं। फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स में भी उनकी मौजूदगी को लेकर काफी हेडलाइंस बनी है। ऐसे में उनकी हॉस्पिटल वाली खबर ने अचानक से हर किसी के अटेंशन को ग्रैब किया।
हालांकि इस बार मामला किसी बड़ी बीमारी का नहीं बल्कि एक छोटी सी सर्जरी का बताया जा रहा है। यानी कि फिलहाल फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मिथुन दा जल्दी और तेजी के साथ रिकवर कर रहे हैं और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही वह पब्लिक इवेंट में और अपने काम पर वापस भी लौटेंगे। अब सभी की नजरें टिकी हैं कि मिथुन दा वापस पब्लिक के बीच में कब आते हैं। अगर आप भी मिथुन दा के जल्द ही ठीक होने की कामना करते हैं तो कमेंट में गेट वेल सून मिथुन दा जरूर लिखिएगा।