Cli

‘बिना काम के घर बैठ जाऊंगी पर इसके साथ काम नहीं करूंगी..’ करीना ने भंसाली को ऐसा क्यों कहा?

Uncategorized

कहते हैं ना कि इस फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी परमानेंट नहीं है। ना दोस्ती ना ही दुश्मनी। अब ऐसी ही दुश्मनी दोस्ती में बदलती नजर आ रही है करीना कपूर और संजय लीला भंसाली की। जिस करीना कपूर ने संजय लीला भंसाली को कहा था कि मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगी। मेरे पास काम नहीं होगा तो बिना काम के घर बैठ जाऊंगी। लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम नहीं करूंगी।

वही करीना कपूर अब चर्चा में है क्योंकि संजय लीला भंसाली के साथ वो काम करने वाली है। करीना कपूर संजय लीला भंसाली का झगड़ा तब शुरू हुआ था जब देवदास फिल्म के लिए करीना कपूर का स्क्रीन टेस्ट किया था संजय लीला भंसाली ने और उसके बाद करीना को बिना बताए उन्होंने ऐश्वर्या को इस फिल्म में कास्ट कर दिया। तब करीना ने मीडिया में कहा था कि संजय लीला भंसाली ने उनके साथ जो कुछ किया वह अनप्रोफेशनल था। उन्हें बहुत बुरा लगा।

यही वजह है कि जिस दिन संजय लीला भंसाली ने उन्हें रिप्लेस किया सेम डे उन्होंने यादें फिल्म साइन की। इतना ही नहीं इस इंसिडेंट के कई सालों बाद संजय लीला भंसाली और करीना कपूर एक बार फिर से आमने-सामने हुए। तब जब संजय लीला भंसाली ने करीना को रामलीला फिल्म के लिए अप्रोच किया। और तब करीना ने रामलीला फिल्म के लिए हां भी कह दिया। लेकिन फिल्म की शूटिंग के 10 दिन पहले करीना ने यह कहते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया कि मेरा मूड नहीं है।

देवदास के टाइम पर संजय लीला भंसाली ने जो झटका करीना को दिया था रामलीला के टाइम पर वही झटका अब करीना ने संजय लीला भंसाली को दे दिया। लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच मनमुटाव जो है वो पूरी तरह से खत्म हो चुका है और दोनों एक फिल्म को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म जंगल बेस्ड ड्रामा है और इस फिल्म में संजय लीला भंसाली, करीना कपूर और धनुष को कास्ट करने की सोच रहे हैं। यह एक माइथोलॉजी जंगल एडवेंचर फिल्म होगी और इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा होगा। करीना कपूर और संजय लीला भंसाली की टीम्स के बीच बातें हो रही है।

बजट्स डिस्कस हो रहे हैं। रोल्स डिस्कस हो रहे हैं और करीना की अवेलेबल डेट्स का डिस्कशन हो रहा है। माना जा रहा है कि करीना कपूर और भंसाली के बीच जो डिफरेंसेस थे उसे दूर किए करीना के कजिन रणबीर कपूर ने। क्योंकि रणबीर कपूर इस वक्त भंसाली के साथ लव एंड वॉर नाम की फिल्म कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि इसी टाइम करीना और भंसाली के बीच सुलह रणबीर कपूर ने ही कराई है। अब क्या इस बार करीना और भंसाली एक साथ काम कर पाएंगे? क्या चीजें इन दोनों के बीच ठीक होगी और क्या हमें एक मैजिकल कॉम्बिनेशन स्क्रीन पर देखने को मिलेगा यह तो टाइम के साथ ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *