[संगीत] हार्दिक पांड्या का यह वीडियो क्या सिर्फ एक मंदिर दर्शन का है या फिर यह किसी नई शुरुआत का एक बड़ा सिग्नल है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। लेकिन इस बार बातें उनकी बल्लेबाजी या स्टाइल की नहीं बल्कि उनकी मुंडे हुए सिर और इसके साथ ही ट्रेडिशनल कपड़ों को लेकर और उनके साथ नजर आई महिका शर्मा की हो रही हैं।
आखिर हार्दिक ने अचानक से अपना सिर क्यों मुंडवाया और क्यों सोशल मीडिया पर हर जगह यह वीडियो को लेकर गॉसिप हो रही है? चलिए पूरी बात जानते हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के श्री वैकेंटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ दर्शन किए। मंदिर पहुंचने से पहले हार्दिक पांड्या ने अपना सर मुंडवाया। अगर इसके पीछे की वजह तलाश करने की कोशिश करेंगे तो यह वहां की एक धार्मिक परंपरा मानी जाती है।
उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा भी नजर आई थी। दोनों ने सफेद रंग की ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस पूरे पल का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तो मानव कोहराम मच गया। कई फैंस ने हार्दिक की सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि मैदान पर अग्रेसिव दिखने वाला खिलाड़ी जब भगवान के सामने सर झुकाता है तो उसकी बात कुछ अलग ही होती है। वहीं कुछ यूज़र्स का ध्यान महिका शर्मा पर गया। दोनों को साथ देखकर रिलेशनशिप के बारे में एक बार फिर से इंटरनेट पर माहौल गर्म हो गया।
आपको बता दें पिछले काफी वक्त से हार्दिक और महिला को अलग-अलग जगह एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियली स्टेटमेंट नहीं दिया है। इसी वजह से नई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर गॉसिप का हिस्सा बन जाते हैं। अगर बात करें मैदान की तो क्रिकेट फिलहाल चोट की वजह से ग्राउंड से बाहर हैं।
IPL 2026 के आखिरी राउंड में उन्हें चोट लग गई थी और वह फिलहाल रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो BCCI भी चाहती है कि हार्दिक पूरी तरह से फिट होकर वापस टीम इंडिया में आएं और टूर्नामेंट में टीम इंडिया का साथ दें। हार्दिक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले कुछ सालों से लगातार ट्रेंडिंग में रही है। साल 2024 में नताशा से अलग होने के बाद उनका नाम महिका शर्मा के साथ लगातार जुड़ रहा है। फिलहाल दोनों मंदिर पहुंचे हैं और यह वीडियो इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। किसी के लिए आस्था की फोटो है तो किसी के लिए हार्दिक की एक नई शुरुआत का सिग्नल। अब तक इस वीडियो को इंटरनेट पर करोड़ों लोग देख चुके हैं और फैंस जल्द ही उनके ठीक होकर मैदान पर वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल आप यह बताइए कि आपको यह हार्दिक की नई शुरुआत [संगीत] का एक सिग्नल लगता है या मात्र एक मंदिर दर्शन है? अपना ओपिनियन कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।