Cli

शिल्पा शेट्टी के नाम पर किसने फैलाया आरक्षण विरोधी यह फर्जी पोस्ट? सच आया सामने

Uncategorized

सीजेपी प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अब देश भर में रिजर्वेशन हटाओ की मांग बढ़ चुकी है। इसको लेकर एक सोशल मीडिया पेज भी तैयार किया गया है जिसमें लगभग 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। शिक्षा का अधिकार तो सबको है लेकिन शिक्षा से रिजर्वेशन यानी कि आरक्षण हटाने की मांग लगातार कई सालों से की जा रही है। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और आरक्षण से जुड़ा उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

जिसमें अभिनेत्री ने जातिगत आरक्षण पर बयान देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि रिजर्वेशन हटाओ नहीं। बस इतना करना है कि जनरल कैटेगरी के डॉक्टर केवल जनरल कैटेगरी के पेशेंट्स ही देखें और जो जिस कैटेगरी यानी कि जिस समुदाय से आते हैं,

वह उस समुदाय के लोगों की जांच करें। आप कुछ ही सालों में देखेंगे कि लोग खुद ही कास्ट को खत्म करने की मांग शुरू कर देंगे। अब आपको बता दें इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स करना भी शुरू कर दिया। कुछ ने लिखा कि सिर्फ डॉक्टरों के लिए नहीं बल्कि टीचर्स पर भी यह अप्लाई होता है। कुछ ने लिखा कि बहुत बढ़िया सजेशन है। इस तरह के डेयरिंग सेलिब्रिटीज और भी होने चाहिए।

कुछ का कहना है कि बिल्कुल अग्री करते हैं। तो कुछ ने कहा बी आर अंबेडकर क्राइंग इन हेवन। कुछ ने कहा बिल्कुल सही बात मैं पूरी तरह से इसका समर्थन करती हूं। कुछ लोगों ने वाहवाही करते हुए कहा कि एटलीस्ट किसी ने तो बॉलीवुड से इस क्रूशियल मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है।

लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस पोस्ट की जांच की गई। जिसमें यह पाया गया कि शिल्पा शेट्टी ने जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ कोई भी विचार व्यक्त किया ही नहीं है। उन्होंने ना कोई आधिकारिक बयान दिया है ना ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर किसी भी तरह का कोई पोस्ट किया है। तो वायरल हो रहा यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *