Cli

इस एक्ट्रेस की जूती अपने हाथो में लेकर घूमते थे अमिताभ, नाम जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के दाएं बाएं घूमते रहते थे अमिताभ बच्चन, हाथ में जूती लिए सेट पर दौड़ पड़े थे पीछे। खुद बताया था यह किस्सा। अमिताभ बच्चन एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के इतने बड़े फैन थे, कि उनकी जूती उठाकर उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगे थे। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अमिताभ ने हिंदी सिनेमा में फिल्म साथ हिंदुस्तानी से कदम रखा था।

यूं तो आम जनता के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं।लेकिन खुद बिग बी बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान के इतने बड़े फैन थे कि फिल्म रेशमा और शेरा की शूटिंग के दौरान वो एक्ट्रेस के पीछे-पीछे हाथ में उनकी जूती लिए घूम रहे थे। अमिताभ बच्चन ने इस बात का जिक्र खुद सुपरस्टार सिंगर के मंच पर कियाथा। शो पर अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बात करते हुए कहा था मुझे उनके साथ पहली बार फिल्म रेशमा और शेरा में काम करने का मौका मिला।

शूटिंग के दौरान एक सीक्वेंस था जहां सुनील दत्त और वहीदा जी को नंगे पैर रेत पर बैठना था। अमिताभ बच्चन ने इस किस्से को साझा करते हुए आगे कहा रेत में जूतों के साथ खड़ा होना संभव नहीं था [संगीत] क्योंकि उस वक्त तापमान कुछ ज्यादा ही था। मैं इस बात की चिंता कर रहा था कि वहीदा जी इतनी मुश्किल परिस्थिति में बिना पैर के कुछ पहने [संगीत] कैसे शूटिंग कर रही हैं। अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान का जिक्र करते हुए आगे बताया। ऐसे में जैसे ही डायरेक्टर ने ब्रेक के लिए कहा, बिना वक्त गवाए मैं वहीदा जी की जूती लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़ा। मैं बता नहीं सकता कि वह लम्हा मेरे लिए कितना ज्यादा खास था। आपको बता दें अमिताभ बच्चन वहीदा रहमान को सबसे खूबसूरत महिला मानते हैं।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था वो आज तक मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला रही हैं। वो ना केवल एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। मेरे लिए वहीदा रहमान जी भारतीय महिला का एक उत्तम उदाहरण है। उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़े योगदान दिए हैं जो कि शब्दों में बयां नहीं किए जा सकते। आपको बता दें रेशमा और शेरा की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को थप्पड़ भी मारा था। उनके इस थप्पड़ पर जहां सुनील दत्त सहम गए थे तो वहीं अमिताभ बच्चन ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। वैसे दिलचस्प बात तो यह भी है कि जिस वक्त वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारना था उसी वक्त अमिताभ की मां भी सेट पर मौजूद थी।

वहीदा अमिताभ की मां के सामने इतनी ज्यादा इतनी ज्यादा घबरा गई थी कि अमिताभ की मां को सेट से बाहर ले जाकर इस सीन की शूटिंग की गई थी और अमिताभ को वहीदा ने थप्पड़ भी काफी ज्यादा जोर से मार दिया था। हालांकि अमिताभ बच्चन ने कभी भी उस बात के लिए वहीदा को कुछ कहा नहीं ना ही अमिताभ ने उस बात के लिए बुरा माना क्योंकि वो जानते थे कि वहीदा जी अपना काम कर रही हैं और अभिनय में वहीदा जी को अमिताभ काफी ज्यादा सर्वश्रेष्ठ माना करते थे और इसीलिए वहीदा और अमिताभ के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *