जंतरमंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान ने एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में सलमान खान ने लिखा है, छात्रों के प्रदर्शन में से उन्हें दुख हुआ है। सलमान खान ने कहा कि छात्रों का यह आंदोलन हाईजैक नहीं होना चाहिए।
छात्रों के आंदोलन का राजनीतीकरण भी नहीं होना चाहिए। सलमान खान ने सरकार से पॉजिटिव फैसले की उम्मीद जताते हुए लिखा कि सरकार एक मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाएगी। यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार के लोग घायल हुए उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।
मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य बनाने और एक बेहतर शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वह बहुत साहसी और बहादुर है। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।
इसका श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद है और प्रार्थना है जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय और आकर्षक बनना चाहिए ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आए और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए
तो यह बातें सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए लिखी हैं जिसमें उन्होंने तारीफ की उन बच्चों की जो अपनी एजुकेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की मांग को लेकर के प्रदर्शन कर रहे हैं।
लेकिन साथ में उन्होंने दुख जाहिर किया कि इस शांतिपूर्ण आंदोलन में जो हिंसा हुई उसे देखकर उन्हें दुख हुआ है और सरकार से किसी सकारात्मक फैसले की उम्मीद भी उन्होंने अपने इस पोस्ट में जाहिर की।