आमिर खान के सौतेले भाई अब खाने के एक दाने के लिए भी मोहताज हैं। एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हैदर अली खान की अब की स्थिति के बारे में बात की है। बतया कि कोई चौल में रहने देता है।आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के बारे में कम ही लोग जानते हैं। हैदर ने एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन रिश्ते में हिंसा और मारपीट की वजह
से एक्ट्रेस ने 5 साल की शादी तोड़ दी और हैदर से अलग हो गई। हाल में ईवा ने एक इंटरव्यू में हैदर की बुरी हालत के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि आमिर खान का सौतेला भाई अब खाने के दाने के लिए भी मोहताज है। वप कभी चौल में रहते हैं तो कभी किसी दोस्त के घर। ना खाने के पैसे हैं और ना रहने का ठिकाना।ईवा ग्रोवर ने हाल में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने साल 2000 में परिवार की मर्जी के खिलाफ, घर से भागकर शादी कर ली थी। लेकिन वो जानती नहीं थी कि हैदर स्चिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है।
ईवा ने ये भी बताया कि हैदर इंटिमेट मोमेंट के दौरान भी उन्हें चोट पहुंचाते थे, वो चोटों के निशान के साथ बहुत डरी और सहमी रहती थीं। हैदर शारब की लत में डूबे थे। इस वजह से उनकी हालत और ज्यादा खराब थी। आमिर खान ने शादी से पहले ही ईवा के इस गलत फैसले के बारे में कहा था लेकिन तब ईवा ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन बाद में वो बहुत पछताई।ईवा ने हैदर की हालत के बारे में बताते हुए कहा कि अब वो बेघर हैं। उन्होंने कहा, ‘आज हैदर अच्छी कंडीशन में नहीं है। उनके पास कोई घर नहीं है और वो खाने के लिए तक स्ट्रगल कर रहे हैं। कभी कोई उन्हें चौल में रहने देता तो तो कोई दोस्त मदद कर देता है। मुझे उनके लिए अब बुरा लगता है।
जो हुआ, सो हुआ, लेकिन इंसानियत के तौर पर, वो कभी मेरे पति थे। वो लोगों से घिरे रहते थे जो उन्हें शराब पिलाते। अब उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। मैं बस यही प्रार्थना करती हूं कि जब भी उनका सही समय आए, उनेह बस शांति मिल जाए। उन्होंने बहुत कुछ सहा है।बता दें, आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने दो शादियां की थीं। पहली शादी जीनत हुसैन से की थी जिससे उनके चार बच्चे हुए। आमिर खान, और उनके तीन बहन-भाई। ताहिर हुसैन ने दूसरी शादी शहनाज से की थी। शहनाज की पहली शादी से हैदर अली खान और बेटियां थीं। इस रिश्ते से ये आमिर के सौतेले भाई लगते थे।