Cli

श्वेता क्वात्रा ने बताया इंडस्ट्री का काला सच,जानकर कलेजा कांप उठेगा।

Uncategorized

कमरे में बुलाकर कहा कपड़े उतारो। कहानी घर-घर की फेम एक्ट्रेस ने किया है दर्दनाक खुलासा। कहानी घर-घर की कुमकुम शोज़ फेम श्वेता क्वात्रा ने इन दिनों शोबित से दूर दुबई में अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं और वहां पर बैठे-बैठे उन्होंने इंडस्ट्री की एक बहुत घिनौनी कहानी को सामने लाकर रखा है।

इंडस्ट्री में झेली जहदोजहद को वो भुला नहीं पा रही हैं। श्वेता मैथ्स ऑनर्स की स्टूडेंट हुआ करती थी। अचानक टीवी इंडस्ट्री में आना हुआ। हिट शोज़ की जान बनी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों उन्हें कास्टिंग एजेंट की बातों को समझने में अलग दिक्कत होती थी। शाइनी नारायण से बातचीत में श्वेता ने माना कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। और इंडस्ट्री में यह चीजें एजेंट और मीडिएटर बनने वाले लोग ज्यादा करते हैं। वह धड़ल्ले से किसी की मासूमियत को मजबूरी का फायदा उठाते हैं और सवाल उठाते हुए कहा कि किसी के ऑफिस में बेड क्यों लगा होगा यह सोचने वाली बात है। एक इंसिडेंट को याद करते हुए श्वेता ने बताया कि मुझे कई बार गंदे और अजीब तरह के सवाल किए गए।

कभी-कभी वह सीधा पूछ लेते थे कि आप कॉम्प्रोमाइज कर लोगे। मुझे तो पता भी नहीं था कि इसका मतलब क्या है? कहना क्या चाह रहे हो। फिर वो अजीब तरह की शक्लें बनाने लग जाते थे ताकि समझ आए। लेकिन आप फिर भी कंफ्यूज होते हैं कि क्या सच में यह बात कहना चाह रहे हैं? फिर एक लड़की होने के नाते जो डर आपके मन में समाता है वो मैं बता भी नहीं सकती। श्वेता ने बताया कि एक बार मुझे एक अच्छे होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था।

वहां एक रूम में कई लड़कियां थी तो आपको अनसेफ फील नहीं होता। लेकिन एक झिझक मन में होती है। श्वेता ने बताया कि फिर उन्हें एक रूम में बुलाया गया जहां राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सब होते हैं। वो पूछते हैं आपने स्क्रिप्ट पढ़ लिया? तो मैंने कहा हां पढ़ा। थोड़ा वॉक करके दिखाओ तो मैंने कर दिया। फिर वो कहते हैं ठीक है। अब स्ट्रिप करो यानी कपड़े उतारो। मैं चौंक गई। लगा गलत सुना है मैंने। फिर उन्होंने दोबारा कहा स्ट्रिप करो। उस वक्त एक लड़की होने के नाते मैं शर्मिंदा हो गई थी। साथ ही गुस्सा आ रहा था और बेबस डरी हुई फील भी कर रही थी। ठीक है बाहर लोग होंगे लेकिन उस कमरे में हम ही थे। श्वेता का मानना है कि उस सिचुएशन से बचने का इकलौता तरीका यही होता है कि आप बेवकूफ बिहेव करें। तो मैंने कहा इसलिए तो उन्होंने स्विम टेस्ट के लिए कहा। फिर मैंने हिम्मत करके पूछा मतलब क्या है? तो उन्होंने कहा हम देखना चाहते हैं कि आप स्विम सूट पहनेंगी तो कैसी लगेंगी? श्वेता ने बताया कि मैं बस थैंक यू बोलकर वहां से भाग आई। वह इतनी डरी हुई थी कि मेरा दिल निकल कर मुंह में आ रहा था। साथ ही यह समझाया कि कैसे उन्होंने रियलाइज किया कि जब भी कहीं जाओ तो वहां से भागने का रास्ता होना चाहिए।

श्वेता धुरंधर फेम एक्टर मानव गोहिल की पत्नी हैं। वह आखिरी बार बालवीर शो में नजर आई थी और अब वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आर्ट ऑफ लिविंग और दुबई में कैसी लाइफ जी रही हैं उसके टिप्स दिया करती हैं। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच को जरूर दिखाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *