राहुल गांधी के इटली दौरे और उनकी सीक्रेट फैमिली होने के दावे अक्सर सोशल मीडिया पर होते रहे हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और Instagram पर उनका एक वेकेशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग सनसनीखेज दावे कर रहे हैं कि आखिरकार राहुल गांधी की सीक्रेट फैमिली का सच सामने आ गया है। वीडियो में एक शख्स जो काफी हद तक राहुल गांधी जैसा दिखता है। कालीशान रिसोर्ट या विला में एक महिला और बच्चों के साथ वेकेशन एंजॉय करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह सच में राहुल गांधी का गुप्त परिवार है? दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर यूपी यूके न्यूज़ नाम के एक हैंडल ने यह वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है शख्स बड़ी सादगी से छोटे बच्चे के साथ खेलता बातचीत करता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़ आ गई।
लोग कहने लगे कि राहुल गांधी अपनी गुप्त फैमिली यात्राओं के दौरान इसी परिवार से मिलने जाते हैं। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज आ गए हैं और कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं कि क्या विपक्ष के इतने बड़े नेता ने अपनी शादी और बच्चों की बात पूरे देश से छिपा रखी है। लेकिन जब इस वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो कहानी कुछ और ही नजर आती है। आजकल इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का जमाना भी है।
जहां किसी भी नेता या मशहूर हस्ती की बिल्कुल असली दिखने वाली नकली तस्वीरें और डी फेक वीडियो मिनटों में तैयार कर लिए जाते हैं। इंटरनेट पर कई लोगों का तो यह भी कहना है कि इस वीडियो में दिख रहा है शख्स असल में राहुल गांधी नहीं बल्कि उनका कोई हम शक्ल है क्योंकि दुनिया में एक ही शक्ल के कई लोग हो सकते हैं। इस वीडियो के विजुअल साफ ना होने की वजह से लोग आसानी से इस भ्रम का शिकार हो रहे हैं। अब सवाल उठता है कि इस पर बड़े फैक्ट चेकर का क्या कहना है? एआई टूल ग्रोक के शुरुआती फैक्ट चेक के मुताबिक वीडियो में जो शख्स बच्चे के साथ खेल रहा है, वह सिर्फ राहुल गांधी जैसा दिख रहा है। आधिकारिक तौर पर राहुल गांधी अविवाहित हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है।
इससे पहले भी जब राहुल गांधी की किसी बच्चे या लड़की के साथ तस्वीरें वायरल हुई थी, तो जांच में पता चला था कि वह असल में उनकी बहन प्रियंका गांधी के बच्चे यानी उनके भांजे भांजी थे। यानी फिर किसी पब्लिक इवेंट में उनके साथ आए फैंस के बच्चे थे। हालांकि इस खास वीडियो पर अभी तक किसी बड़े ट्रेडिशनल फैक्ट चेकर की कोई बड़ी रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिससे लोग अभी भी सस्पेंस में हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि राजनीतिक गलियारों में बड़े नेताओं की छवि को प्रभावित करने या सोशल मीडिया पर सिर्फ व्यूज और टीआरपी बटोरने के लिए अक्सर ऐसे मनगढ़ंत दावे और भ्रामक वीडियो शेयर किए जाते हैं। राहुल गांधी देश के सबसे बड़े अविवाहित नेताओं में से एक हैं। इसलिए उनके निजी जीवन को लेकर ऐसी कहानियां अक्सर बनाई जाती हैं।
क्योंकि इस नए वायरल वेकेशन वीडियो की प्रमाणिकता की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है। इसलिए बिना सोचे समझे इसे सच मान लेना और आगे फॉरवर्ड करना पूरी तरह गलत होगा। डिजिटल युग में अफवाहों से बचना ही समझदारी है। हालांकि राहुल गांधी ने कभी भी अपने निजी जीवन या शादी के सवालों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कई बड़े मंचों और इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की है। जब भी मीडिया या जनता ने उनसे सवाल पूछा कि आप शादी कब कर रहे हैं? तो उन्होंने हमेशा सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने एक बार हंसते हुए कहा था कि जब सही लड़की मिल जाएगी तो वह जरूर शादी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक ऐसी पार्टनर चाहते हैं जो समझदार हो। यानी राहुल गांधी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा पारदर्शिता रखी जिस जिससे यह साफ होता है कि छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल आप क्या सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं।