Cli

पति को सांप से डसवाने वाली बीवी की सच्चाई आई सामने! ये थी वजह

Uncategorized

नमस्कार, मैं हूं उस्मान चौधरी और आप देख रहे हैं यूपी तक। मेरठ में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। वह भी सांप से कटवा कर। दरअसल मेरठ में लगातार ऐसे मामले आपको देखने को मिले हैं। जैसे मुस्कान वाला मिला है कि मुस्कान में अपने मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। उसको काटकर ड्रम में भर दिया और उसको सील कर दिया।

वहीं उसके बाद हमने देखा मेरठ में ही एक ऐसा मामला सामने आया जहां रविता नाम की एक पत्नी ने अपने पति को मारा और फिर उसके ऊपर सांप रख दिया और उसको सांप काटने की घटना बताने का पूरा षड्यंत्र रचा। लेकिन मेरठ में एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को सांप से डसवाया और जब वो उसके मौत हो गई तो उसको उसने सांप के काटने की पूरा षड्यंत्र रचकर उस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। यह मेरठ का महिला मेरठ का हस्तिनापुर थाना है। आपको दिखाना चाहूंगा। यहीं की घटना है और इस मामले में मेरठ पुलिस ने आरोपी जो तुषार है महिला का प्रेमी है उसको भी गिरफ्तार किया है।

साथ में जो महिला है दामिनी उसको भी गिरफ्तार किया है और उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने यहां सांप लेकर उनकी उनके साथ दिया और बताया जा रहा है कि पुलिस ने जो खुलासा किया है उसमें यह मामला बताया जा रहा है कि ₹20 लाख का जो मृतक अतुल है उसका एक बीमा था उसके बाद में पत्नी ने षड्यंत्र रचा के पति को मार देते हैं और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने प्रेमी से कहा कि एक जहरीला सांप लेकर आओ| उस प्रेमी ने दो लोगों को कांटेक्ट किया। उनसे एक जहरीला सांप उन्होंने खरीदा और इसमें सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि जो दो लोग सांप खरीदा गया। उन्हें ₹5 लाख देने का वादा किया गया। जो बीमा की रकम से उन्हें ₹20 लाख मिलने वाले थे। जब यह सांप जो है वो प्रेमी लेकर वहां पहुंचा उसके घर। उसके बाद ये आपको मैं बताऊं कि इसमें एक चीज और बताई जा रही है।

रात को 2:30 बजे के आसपास पत्नी जो अपने पति के पास सो रही थी वो उठकर के दूसरे कमरे में चली जाती है और फिर वो सुबह को पहुंचती है पूरा एक षड्यंत्र के तहत और जब उसको अतिल को उठाया जाता है तो वह नहीं उठता तो पत्नी शोर मचाती है और पूरे गांव के लोग इकट्ठे हो जाते हैं। तुरंत उसको अस्पताल ले जाया जाता है। अस्पताल ले जाने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया जाता है। हालांकि पुलिस इसे पूरे मामले को पहले ही संदिग्ध मान रही थी क्योंकि पुलिस का कहना है कि सांप ने कांटा और वह उस बिस्तर पर रह गया तो यह कहीं ना कहीं संदिग्ध लग रहा था। रात को पत्नी के चले जाना वहां से पत्नी के बिस्तर से चले जाना यह भी संदिग्ध लग रहा था। इसलिए पुलिस को इस मामले में झोल नजर आया और पुलिस ने इस मामले में पूछताछ शुरू की

। पूछताछ के बाद यह मामला खुलकर सामने आ गया कि पत्नी ही पति की कातिल है और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने इस षड्यंत्र को अंजाम दिया है और ₹20 लाख जो बीमा की राशि उसको मिलनी थी वो इनका बंटवारे मामला था कि ₹5 लाख इन्हें दे देंगे जिनसे सांप ले रहे हैं और ₹15 लाख अपने पास रख लेंगे और आपको मैं सबसे बड़ी बात यह बताना चाहता हूं कि इनकी अभी कुछ साल पहले ही 2019 में प्रेम प्रेम विवाह हुआ था और प्रेम विवाह के बाद इस पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया है। मेरठ पुलिस ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है और चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है। उस्मान चौधरी मेरठ यूपी तक [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *