Cli

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान ने क्या कहा?

Uncategorized

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रेड के साथ तीसरी [संगीत] शादी रचाई जिसके बाद से वे लगातार विवादों में बने हुए हैं। शादी के बाद से ही उन्हें दोनों तरफ से निशाना बनाया जा रहा है। एक तरफ जहां बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों ने उन पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उन्हें इसका ब्रांड एंबेसडर तक घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पर्सनल दारुउल उलूम इब्ता के शाही मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने उनके खिलाफ फतवा जारी करते हुए इस शादी को हराम करार दिया है। मौलाना का तर्क है कि इस्लामिक कानून के तहत कोई भी मुस्लिम पुरुष किसी गैर मुस्लिम महिला से तब तक निकाह नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम ना कबूल कर ले। इस विरोध और बिहार में बजरंग दल द्वारा पुतला फूंके जाने के बाद अब आमिर खान ने इन तमाम आरोपों पर अपनी पहली और बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इन गंभीर आरोपों का जवाब देते हुए आमिर खान ने अपने पारिवारिक इतिहास का हवाला दिया और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने कहा कि मेरा परिवार हमेशा से बेहद उदार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला रहा है। मेरी दोनों बहनों और उनकी बेटी की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। जबकि मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला को अपना जीवन साथी चुना है।

गौरी, रीना या किरण किसी ने भी मेरे से शादी करने के लिए अपना मजहब कभी नहीं बदला। क्योंकि यह सभी शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई थी। गौरी हिंदू नहीं बल्कि एक ईसाई महिला है जो अपना धर्म का बहुत कट्टरता से पालन भी नहीं करती। अपने शादी के विवादों के अलावा आमिर खान ने मुंबई के पौ इलाके पाली हिल में ₹100 करोड़ का आलीशान स्काई विला बनाने की उड़ रही अफवाहों पर भी स्थिति साफ की। मीडिया [संगीत] में आ रही इन खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया कि

वे कोई नया महल नहीं खड़ा कर रहे हैं बल्कि मुंबई के अन्य इलाकों की तरह ही उनके मौजूदा अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का रिडेवलपमेंट हो रहा है। यह फैसला उनकी हाउसिंग सोसाइटी के सभी 24 सदस्यों ने मिलकर लिया है। जिसमें वह बिल्डर भी शामिल है जिसने इस पूरी इमारत का एक बड़ा हिस्सा खरीदा है और अब वह उसका मालिक है। आमिर खान के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *