Cli

नरगिस ने रेखा को क्यों कहा था ‘डायन’? सालों बाद सामने आया बाप-बेटे और रेखा के रिश्ते का सच!

Uncategorized

क्या सच में रेखा का सुनील दत्त और संजय दत्त दोनों बाप बेटे से अफेयर था। आखिर क्यों नरगिस ने रेखा को डायन कहा था? क्या है पूरी सच्चाई? बॉलीवुड की सबसे रहस्यमई अभिनेत्री रेखा एक ऐसी स्टार जिनकी जिंदगी फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में रही। लेकिन आज हम जिस कहानी की बात करने जा रहे हैं, उसमें एक नहीं बल्कि एक ही परिवार के दो नाम जुड़ते हैं। सुनील दत्त और उनके बेटे संजय दत्त। क्या सच में रेखा का दोनों से अफेयर था और आखिर क्यों संजय दत्त की मां नरगिस ने रेखा को डायन तक कह दिया।

क्या यह प्यार था गलतफहमी या फिर सिर्फ बॉलीवुड की गसिप? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी। 1970 के दशक में रेखा लगातार फिल्मों में काम कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सुनील दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फिल्मी पत्रिकाओं में उनके अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई। लेकिन यहां एक बात बहुत जरूरी है।

इन अफेयर की खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। ना तो रेखा ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार किया और ना ही सुनील दत्त ने ज्यादातर बातें उस दौर की फिल्मी मैगजीन और गसिप कॉलमों तक ही सीमित रही। उस समय सुनील दत्त और नरगिस बॉलीवुड के सबसे चर्चित और सम्मानित दंपतियों में गिने जाते थे। इसी बीच रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाने लगा। एक पुराने इंटरव्यू में रेखा ने अपने और सुनील दत्त के रिश्ते को लेकर खुलकर बयान दिया था। इसी इंटरव्यू के बाद नरगिस ने रेखा पर बेहद तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि रेखा पुरुषों को ऐसे संकेत देती हैं जिससे लगता है कि वे आसानी से उपलब्ध हैं।

यहीं तक नहीं उन्होंने यह भी कह दिया था लोगों की नजर में रेखा एक डायन जैसी हैं। आज के समय में ऐसी टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य मानी जाएगी। लेकिन उस दौर में यह बयान काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा। साल 1980 के दशक में रेखा और संजय दत्त ने फिल्म जमीन आसमान में एक साथ काम किया। यहीं से दोनों के अफेयर की अफवाहें भी उड़ने लगी। कुछ मैगजीन ने यह तक लिख दिया था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। लेकिन इन खबरों का कोई ठोस सबूत आज तक नहीं मिला। बाद में संजय दत्त ने इन खबरों का खंडन किया। रेखा की जीवनी लिखने वाले लेख यासिर उस्मान ने यह साफ लिखा था कि उनकी किताब में कहीं ना कहीं लिखा गया रेखा और संजय दत्त की शादी का वह सच केवल बातों तक और अफवाहों तक सीमित नहीं था।

लेकिन कोई रिपोर्ट में दावा नहीं किया गया। नरगिस ने अपने बेटे संजय दत्त का नाम रेखा के साथ जुड़ने के बाद उनको यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसी वजह से उन्होंने रेखा के बारे में कठोर बयान दिए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बयान सीधे संजय दत्त वाली अफवाह की प्रतिक्रिया थे या फिर रेखा की उस समय बनी सार्वजनिक छवि पर आधारित थे। इतिहास में उपलब्ध स्त्रोत बात की निश्चित पुष्टि नहीं करते कि बयान केवल संजय दत्त के कारण था या किसी और अभिनेता के कारण। तो आखिर क्या था सच? रेखा और सुनील दत्त के अफेयर की केवल अफवाहें थी। बॉलीवुड की इस कहानी में अफवाहें बहुत थी लेकिन पक्के सबूत बहुत कम और शायद यही वजह है कि दशकों बाद भी रेखा की जिंदगी आज तक एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। अगर आपको ऐसी ही बॉलीवुड की अनसुनी और फैक्ट बेस्ड कहानियां पसंद है तो वीडियो को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और कमेंट में बताएं अगली वीडियो किस स्टार की होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *